होली पर कानून व्यवस्था स्थापित करने को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त– जिलाधीश
BOL PANIPAT : 23 मार्च–जिलाधीश डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने होली के त्यौहार के दृष्टिगत दंड प्रक्रिया नियमावली 1973 की धारा 22(1) व 23(2) के तहत जिला में कानून व शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए विभिन्न स्थान पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाने के आदेश जारी किए हैं।
आदेशानुसार थाना किला क्षेत्र में तहसीलदार पानीपत वीरेंद्र गिल, थाना सिटी में नायब तहसीलदार अस्तित्व पाराशर, थाना तहसील कैंप में वेटरनिटी सर्जन डॉक्टर अशोक लोहान, थाना सदर में कार्यकारी अभियंता सिंचाई विभाग सुरेश सैनी, थाना सेक्टर 13–17 में हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ कुलदीप, थाना माडल टाउन में एटीपी नवीन कुमार, थाना औद्योगिक क्षेत्र में नगर निगम के कार्यकारी अभियंता राजेश कौशिक, थाना चांदनी बाग में निगम अभियंता राहुल पूनिया, थाना सेक्टर 29 में निगम अभियंता गोपाल कलावत, थाना समालखा में एसडीओ लोक निर्माण विभाग प्रवीण, थाना बापौली में नायब तहसीलदार बापौली कैलाश चंद्र, थाना सनौली में एसडीओ उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम बापौली परविंदर, थाना मतलौडा में नायब तहसीलदार मतलौडा अनिल कुमार और थाना इसराना में नायब तहसीलदार इसराना सौरव कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

Comments