Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


12 जून से 26 जून तक नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के अंतर्गत ई-शपथ का आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at June 23, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 12 जून से 26 जून तक नशा मुक्त भारत पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसी  के अंतर्गत आज आई बी महाविद्यालय, पानीपत में प्राचार्या डॉ शशि प्रभा मालिक के नेतृत्व में विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को ई-शपथ दिलाई गई। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना और नशामुक्त समाज की दिशा में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है।

ई-शपथ कार्यक्रम में छात्रों ने ऑनलाइन लिंक के माध्यम से शपथ ली कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी नशा न करने के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर प्राचार्या ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “युवा शक्ति ही देश का भविष्य है, और उन्हें नशे जैसी बुराई से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।” उन्होंने बताया कि गलत संगत में पड़कर नौजवान बच्चे शौक शौक में नशे की बुरी लत को पाल लेते हैं। नशा करने वाला व्यक्ति बाद में नशे की पूर्ति के लिए अन्य अपराधों का जन्म ले लेता है। इसमें नौजवान चोरी, स्नैचिंग, लूट और अवैध हथियार के साथ वारदातों को अंजाम देते हैं। इसमें 250 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। यह पहल नशा मुक्त भारत अभियान, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत आयोजित की जा रही है।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो अजय पाल सिंह, प्रो अश्वनी गुप्ता , प्रो सुखजिंदर सिंह, प्रो विनय भारती का योगदान रहा ।

Comments