Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर 31 जुलाई तक पंजीकरण करवाएं किसान. कृषि योजनाओं का लाभ लेने के लिए मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी: डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 23, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 23 जुलाई। डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने किसानों का आह्वान किया है कि वे कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए मेरी फसल-मेेरा ब्यौरा पोर्टल पर जरूर पंजीकरण करवाये। यह पोर्टल 31 जुलाई तक खुला रहेगा। उन्होंने कहा कि किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए कृषि विशेषज्ञों की सलाह अनुसार खेती करनी चाहिए। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि खरीफ 2023 के दौरान धान की जगह कम पानी की आवश्यकता वाली फसलों को अपनाने वाले किसानों को सात हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। ऐसे में किसान फसल विविधीकरण अपनाकर विभिन्न वैकल्पिक फसलों जैसे कपास, मक्का, दलहन, अरहर, मूंग, मौठ, उड़द, सोयाबीन, गंवार, खरीफ तिलहन फसलों में तिल, अरंड़ी, मूंगफली, बागवानी और सब्जी, पशुचारा फसल उगाये तथा प्रोत्साहन राशि प्राप्त करें। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए उपनिदेशक कृषि एव किसान कल्याण विभाग के कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।

Comments