श्री किशोरी कृपा संकीर्तन परिवार के चुनाव सम्पन्न. सुदेश वधवा को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया।
BOL PANIPAT : सनौली रोड स्थित श्री कांशी गिरि मन्दिर में आज श्री किशोरी कृपा संकीर्तन परिवार के चुनाव सम्पन्न हुए जिसमें सुदेश वधवा को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। तत्पश्चात नवनिर्वाचित प्रधान सुदेश वधवा ने अपनी कार्यकारिणी घोषित की जिसमें चेयरमैन रमेश चुघ और राज झाम्ब, वाईस चेयरमैन राजेश गुप्ता, संरक्षक तिलक राज छाबड़ा, किशन लाल तनेजा, सुरेन्द्र तेहरी, मार्गदर्शक सुरेन्द्र बांगा, गोल्डी बांगा, उपप्रधान राज कुमार टुटेजा, आसानन्द सहगल, विक्की छाबड़ा, कोषाध्यक्ष सुरेश असीजा, महासचिव धीरज बांगा, मुख्य संयोजक पं. शाम सुन्दर शर्मा, संयोजक नरेश सहगल, महाप्रबंधक राम छाबड़ा, प्रबंधक पुन्नु राम बांगा, हरीश वर्मा, हरीश रामदेव, सह प्रबंधक किशन शर्मा, मनीष तनेजा, अमित हुरिया, मुकेश रेवड़ी, सचिव दिनेश सैनी गगन खनिजो, सतीश खुराना, राहुल बांगा, सह सचिव हंस वधवा, सोनू सहगल, अमित गांधी, हरीश मीडिया प्रभारी हरीश टुटेजा, किशोर जुनेजा, दीपक कालड़ा, मुख्य भण्डारी बन्टी दुआ, सुनील कुमार, विजय बजाज, भण्डारी हैप्पी हंस, रामधीर, मुख्य प्रवक्ता, वेद बांगा, कैलाश नारंग, पंकज आहुजा, प्रचार मंत्री स. स्वर्ण सिंह (टोनी) और दविन्द्र रेवड़ी को बनाया गया। संयोजक नरेश सहगल ने कहा कि किशोरी कृपा संकीर्तन परिवार पिछले कई वर्षों से निष्काम संकीर्तन की सेवायें दे रहा है तथा उनकी सभा का मुख्य उद्देश्य श्री कृष्ण एवं श्री राधा जी की भक्ति का प्रचार प्रसार करना है।

Comments