पाइट में इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग कोर्स को एनबीए से मान्यता मिली
BOL PANIPAT : समालखा – पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलोजी (पाइट) को नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रीडेशन (एनबीए) से लगातार दूसरी बार मान्यता मिल गई है। इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीइ) कोर्स को एनबीए एक्रीडेशन का सर्टिफिकेट प्राप्त हो गया है। पाइट मैनेजमेंट से चेयरमैन हरिओम तायल, वाइस चेयरमैन राकेश तायल ने निदेशक प्रो.(डॉ.) शक्ति कुमार, ईसीइ विभाग अध्यक्ष डॉ.मोनिका गंभीर और उनकी टीम का सम्मान किया। राकेश तायल ने कहा कि एनबीए से मान्यता मिलने का अर्थ ये है कि यहां पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की पढ़ाई होती है। अगर उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना होता है तो एनबीए एक्रीडेटिड संस्थान से पढ़ाई कर चुके बच्चे को काफी सुविधाएं मिल जाती हैं। कोर कंपनियां उन बच्चों को ज्यादा पैकेज पर रखती हैं। स्कॉलरशिप का भी फायदा मिलता है। बीटेक ईसीइ से पढ़ाई करने के बाद रोजगार करने के साथ अपनी कंपनी शुरू करने के अवसर बढ़ रहे हैं। कोर्स करने के बाद सेमी कंडक्टर, रोबोटिक्स, चिप डिजाइनिंग, सिस्टम डिजाइनिंग क्षेत्र में जा सकते हैं। उन्होंने कॉलेज स्टाफ को सम्मानित किया। इस अवसर पर पीआरओ ओपी रनौलिया, डॉ.पूनम जागलान, यीशू रहलन, स्वाति गुप्ता, विशाल जैन, सपना अरोड़ा, अरुण राणा, राजीव कुमार मौजूद रहे। इससे पहले कंप्यूटर एंड साइंस इंजीनियरिंग विंग को एनबीए से मान्यता मिल चुकी है।

Comments