Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


कर्मचारियों ने ली आंतकवादरोधी शपथ

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 20, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : एसडीएम वीरेन्द्र ढूल ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निष्ठापूूर्वक कार्य करने और सामाजिक सद्भाव कायम करने की शपथ दिलाई. पानीपत, 20 मई। एसडीएम वीरेन्द्र ढूल ने शुक्रवार को लघु सचिवालय के भू-तल पर आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर अधिकारियों व कर्मचारियों को देश के प्रति निष्ठïापूर्वक कार्य करने और आतंकवाद व हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मानवजाति के सभी वर्गो के बीच शांति, सामाजिक सदभाव तथा सुझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पंहुचाने वाली व विघटनकारी शक्तियों से लडऩा चाहिए। उपमण्डल और खण्ड के कार्यालयों में भी अधिकारियों व कर्मचारियों ने आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर शपथ ली। इस अवसर पर सीटीएम राजेश सोनी इत्यादि अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments