Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


जिला के सभी 6 खण्डों में जनसभा/ पोस्टर/ बैनर/ होर्डिंग लगाने के लिए स्थान सुनिश्चित किए

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE Elections , at October 13, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 13 अक्तूबर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान ने आदेश जारी कर जिला के सभी 6 खण्डों में जनसभा, पोस्टर, बैनर, होर्डिंग लगाने के लिए स्थान सुनिश्चित किए हैं। आदेशानुसार कोई भी राजनैतिक दल, उम्मीदवार इन स्थानों के अतिरिक्त किसी अन्य स्थान पर जनसभा नही करेंगे और ना ही कोई पोस्टर, बैनर, होर्डिंग इत्यादि लगाएंगे। इसके अतिरिक्त हैलीकॉपटर लैंडिंग के लिए जो व्यवस्था की जाएगी उस पर आने वाला खर्च सम्बंधित राजनैतिक दल या उम्मीदवार वहन करेगा। इस कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता व्यवस्था करवाएंगे और उस पर आने वाले खर्च की रसीद काटकर सम्बंधित को दी जाएगी जिसका रिकार्ड भी रखा जाएगा।
आदेशानुसार पानीपत खण्ड में जनसभा के लिए काबड़ी-गांव के मध्य पंचायत घर के नाम से प्रसिद्घ चौक, बबैल- गांव के मध्य चौक पर, आसनकलां- कुम्हार चौपाल, जाटल-नीम वाली चौपाल, हरिजन चौपाल, दशहरा ग्रांउण्ड, हु्ड्ïडा सैक्टर-25 पार्ट-2, नूरवाला गांव का चौक, औढ चौपाल, अशोक विहार कॉलोनी, बाबरपुर मण्डी- प्राईमरी स्कूल के सामने, पुरानी अनाज मण्डी कचरौली, बिचपड़ी- हरी नगर चौपाल व वधावा राम चौक, सौदापुर गांव की चौपाल अधिसूचित की गई है।
इसी तरह पोस्टर, बैनर, होर्डिंग लगाने के लिए सैक्टर-25 जीमखाना कल्ब के सामने, नूरवाला गांव, बेरी वाली मस्जिद के पास, बाबरपुर मण्डी- नई अनाज मण्डी, सिवाह- गांव का द्वार, नांगलखेड़ी- बाल्मिकी चौपाल, बिचपड़ी- पंचायत घर, काबड़ी- बाल्मिकी चौपाल, उग्राखेड़ी- एकता विहार कॉलोनी में एस.सी. चौपाल, बबैल- स्टेडियम, बराना-पंचायत घर, आसनकला- बीसी चौपाल, जाटल-बीच वाली चौपाल, सौंदापुर-सामान्य चौपाल के सामने, मित्तल मेगा मॉल के पूर्व की तरफ को अधिसूचित किया गया है।
इसराना खण्ड में जनसभा के लिए  इसराना- बस स्टैण्ड पर, नौल्थ- तालाब वाले चबुतरे पर, अहर- चौक पर, छिछड़ाना- रामलीला ग्रांउण्ड, पाथरी- शीतला माता मन्दिर के बाहर ग्रांउण्ड, परढ़ाना- स्टेडियम, माण्डी- राजीव गांधी पार्क/बैंक के सामने, कुराना- जीम हॉल/स्टेडियम, गांव बलाना की मण्डी अधिसूचित की गई है।
इसी तरह पोस्टर, बैनर, होर्डिंग लगाने के लिए डाहर- भूतनी मोड़ पर भोलर के पास व वाटर टैंक  के पास, महराना- मैन बस स्टैण्ड के पास व राजकीय माध्यमिक विद्यालय के पास, ब्राहमण माजरा- माडू चौपाल के पास व मन्दिर वाली गली के पास, बुढशाम- पंचायत भवन के पास खाली मैदान व स्टेडियम के पास खाली मैदान, हड़ताड़ी- पंचायत भवन के पास खाली मैदान व खेल का मैदान, अहर- पावर हाउस के सामने स्टेडियम के साथ वाली जगह पर, बलाना- प्राईमरी स्कूल के पास मैन अड्ïडे पर व पलड़ी मोड, सामान्य चौपाल, बांध- ग्राम सचिवालय के पास, भाउपुर- मैन अड्ïडे व स्कूल के पास, बिजावा- सैनी चौपाल, सरकारी स्कूल के पास, ब्राहमणमाजर- धानक चौपाल के पास चौक में, भाटू चौपाल के पास चौक पर, बुआना लाखु- सामान्य चौपाल(लाखु पाना), मन्दिर के पास वाली जगह, चमराड़ा- स्कूल के पास मैन अड्ïडा व पशु अस्पताल के पास, छिछड़ाना- रामलीला ग्रांउण्ड, कुटिया वाला तालाब, डिडवाड़ी- मेन बस स्टैण्ड के पास व सर छोटू राम भवन के पास, गवालड़ा- मेन बस स्टैण्ड के पास व रास्ते पर तथा सरकारी स्कूल के पास, इसराना- एनएच-71 पर विश्वकर्मा मन्दिर के साथ वाली जगह पर, जौंधनकला- इसराना वाला अड्ïडा व माजना वाला अड्ïडा, जौंधनखुर्द- स्कूल के पास मेन चौक पर, कैथ- ग्राम सचिवालय के पास, काकौदा- पंचायत भवन के पास, आंगनबाड़ी केन्द्र के पास, कारद- मेन अड्ïडे के पास, सामान्य शमशान घाट के पास, खलीला माजरा- सामान्य चौपाल व सरकारी स्कूल के पास, कुराना- मेन अड्डा व सरकारी स्कूल के पास, ग्राम सचिवालय के नजदीक, माण्डी- सरकारी स्कूल(लड़कों) के पास व मेन अड्ïडा पंजाब नेशनल बैंक  के पास, नौल्था- मेन अड्डा डिडवाडी चौक के पास व बुरजी वाले तालाब के पास, नौल्था डुगरान- माजरा मोड़ के पास व बलाना मोड़ के पास, पलड़ी- कम्यूनिटी सेंटर के पास व मेन अड्ïडे पर स्कूल के पास, परढ़ाना- व्यायामशाला के पास मेन अड्ïडे पर, पाथरी- मेन अड्ïडे के पास व सरकारी स्कूल के पास, पुठर- मेन अड्ïडे माण्डी व बुआना लाखु की तरफ, सिंक- पाथरी हॉट छिछड़ाना चौक, रेहडू पाना चौपाल के चौक में, मन्दिर, शाहपुर- पशु अस्पताल के पास जवाहरा रोड़ के सामने अधिसूचित किया गया है।
मडलौडा खण्ड में जनसभा के लिए धर्मगढ- वृद्घ आश्रम/ग्राम सचिवाल, कवी- मेन चौक, मडलौडा बस स्टैण्ड के पास चौक पर, नैन- सामान्य चौपाल, उरलाना कला- बस स्टैण्ड चौक पर, वैसर- मैन रोड़ नजदीक बस स्टैण्ड पर, शेरा- नजदीक यूको बैंक अधिसूचित की गई है। इसी तरह पोस्टर, बैनर, होर्डिंग लगाने के लिए नारा- धोरी चौपाल, भादड़- सामान्य चौपाल/छोटी चौपाल, बस स्टैण्ड चौक, अहमदपुर माजरा- राजकीय प्राईमरी स्कूल के पास खाली जगह पर, नैन- सामान्य चौपाल, मडलौडा- बस स्टैण्ड चौक, उरलाना कला- बस स्टैण्ड चौक, खण्डरा- राजकीय वरिष्ठï मा0 वि0, बाल जाटान- अम्बेड़कर भवन/राखी पाना चौपाल, धर्मगढ़- वृद्घ आश्रम/ग्राम सचिवालय, लोहारी- भण्डारी चौक के नजदीक, वैसर- मैन रोड़ नजदीक बस स्टैण्ड, भण्डारी- कम्यूनिटी सेंटर, अलुपुर- बाल्मिकी चौक, कालखा- राजकीय स्कूल के पास, अदियाना- ग्राम सचिवालय, रैरकलां- नजदीक शिव मन्दिर चौक, कवि- मेन चौक, उरलाना खुर्द- बस स्टैण्ड चौक, जोशी- हरिजन चौपाल, सुताना- पोण्ड के नजदीक, सिठाना- सिंहपुरा सिठाना मेन चौक के नजदीक, शेरा- युको बैंके पास, ऊटला- राजकीय स्कूल के पास, नोहरा- बस स्टैण्ड चौक के पास, दरियापुर- मैन चौक नजदीक बस स्टैण्ड, आसनखुर्द- गुज्जर चौपाल/मोजीवाड़ा मौहल्ला, भालसी- सामान्य चौपाल, मौहम्मदपुर थिराना- पंजाबी कम्यूनिटी सेंटर, वैसरी- कम्यूनिटी सेंटर, खुखराना- मेन चौपाल चौक, डुमियाना- नजदीक बस स्टैण्ड चौक, अटावला- मेन चौक नजदीक राजकीय स्कूल, बोहली- पंचायत घर/ग्राम सचिवालय, सौदापुर-कश्यप चौपाल को अधिसूचित किया गया है।
समालखा खण्ड में जनसभा के लिए भापरा स्टेडियम समालखा जौरासी- खेल स्टेडियम को अधिसूचित किया गया है।
इसी तरह पोस्टर बैनर, होर्डिंग लगाने के लिए रामलीला ग्रांउण्ड गुहला रोड़, मेन मॉडल टाउन चौक, काली रामणा चौक, बाईपास रोड़ नजदीक एसटीपी, नई अनाज मण्डी(बस स्टैण्ड छोड़कर) समालखा, नजदीक पटवार खाना, गांधी कॉलोनी, पट्ïटी कल्याणा- बाल्मिकी मन्दिर के साथ खाली भूमि पर महावटी रोड पर, चुलकाना- महिला चौपाल के साथ लगती खाली भूमि पर, नारायणा- खलीला रोड पर स्टेडियम के साथ लगती खाली भूमि पर, डिकाडला- हथवाला रोड गऊशाला के पास खाली भूमि, बिहौली- मेन अड्ïडे पर राजीव गांधी सेवा केन्द्र के पास खाली भूमि पर, जौरासी सर्फ खास- स्टेडियम के बाहर सडक के साथ, मनाना- डोखर जोहड़ के साथ लगती भूमि पर, पशु अस्पताल व सरकारी स्कूल के सामने सडक पर, आट्ïटा- पैडिया वाले जोहड़ के पास खाली भूमि पर, हथवाला- गांव के अड्ïडे पर जोहड़ वाली भूमि जो खाली पड़ी है, राक्सहेड़ा- हथवाला से राक्सहेड़ा की तरफ गांव से पहले सडक के दोनो ओर अधिसूचित किया गया है।
बापौली खण्ड में जनसभा के लिए स्टेडियम बापौली, स्टेडियम गांव उजाह को अधिसूचित किया गया है।   इसी तरह पोस्टर, बैनर, होडिंग लगाने के लिए बापौली- संजय पार्क, अनाज मण्डी, उजाह- नलवा कॉलोनी, संजौली- गऊ चरांद मन्दिर के पास, शिमला गुजरान- नदी के पास स्टेडियम, गोयला खुर्द- पण्डितों वाली चौपाल का चौक को अधिसूचित किया गया है।
सनौली खुर्द खण्ड में जनसभा के लिए अनाज मण्डी सनौली को अधिसूचित किया गया है। इसी तरह पोस्टर, बैनर, होडिंग लगाने के लिए सनौली खुर्द- परचेज सेंटर, छाजपुर कलां, खुर्द- मेन सनौली रोड खेल का मैदान, गढ़ी बेसक- चबूतरा चौक, सनौली कलां- स्टेडियम नया स्थान को अधिसूचित किया गया है।
जिला स्तर पर जनसभा के लिए हुड्ïडा ग्रांउण्ड 13-17, नई अनाज मण्डी मडलौडा, नई अनाज मण्डी समालखा और हुड्ïडा ग्रांउण्ड सैक्टर-25 पार्ट-2 नजदीक मित्तल मेगा मॉल, हैलिकॉपटर की लैंडिंग के लिए हुड्डा ग्रांउण्ड सैक्टर 13-17, एनएफएल परिसर, अनाज मण्डी इसराना, नेस्ले फैक्ट्री समालखा और नई अनाज मण्डी मडलौडा को अधिकृत किया गया है।

उपरोक्त स्थानों पर जनसभा, पोस्टर, बैनर, होर्डिंग तथा लाउड स्पीकर के लिए सम्बंधित रिर्टनिंग अधिकारी को अनुमति देने के लिए अधिकृत किया गया है। सभी उम्मीदवारों और राजनैतिक दलों को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर जारी आदेशों की पालना करनी होगी। यह भी सुनिश्चित करना होगा कि कहीं भी डिफेसमेंट ऑफ प्रोपर्टी एक्ट की उल्लंघना ना हो।

Comments