सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता: उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया
-जिला स्तरीय वाद प्रबंधन समिति की अगली बैठक में अधिकारी सभी विभागों के लंबित मामलों की रिपोर्ट सहित उपस्थित हो
-बैठक में सरकारी भूमि पर कब्जों और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की प्रगति पर हुई समीक्षा
-नए लॉ अनुसार अधिकारियों की ड्यूटी के बारे में किया गया अपडेट
BOL PANIPAT , 4 नवंबर। जिला स्तरीय वाद प्रबंधन समिति की बैठक मंगलवार को उपायुक्त कम-अध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया की अध्यक्षता में जिला सचिवालय के प्रथम तल स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल सम्पन्न हुई। बैठक में उपायुक्त ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नए लॉ अनुसार अधिकारियों की ड्यूटी के बारे में भी अपडेट किया गया।
बैठक में उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने कहा कि जिले में लंबित मुकदमों के शीघ्र निपटान, सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके अलावा बैठक में सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण की पहचान और हटाने की कार्यवाही, पिछले एक वर्ष में की गई प्रगति, तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत दर्ज एफआईआर वाले कर्मचारियों के विरुद्ध हुई कार्रवाई की समीक्षा भी की गई।
बैठक में उपायुक्त डॉ. दहिया ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने विभाग से संबंधित सभी लंबित दीवानी मामलों की स्थिति रिपोर्ट, अपीलों की प्रगति, और जिन मामलों में अदालतों ने स्टे ऑर्डर या आदेश जारी किए हैं, उनके कारणों और उन्हें हटवाने के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी लिखित रूप में प्रस्तुत करें।
उपायुक्त ने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे पूरी तत्परता के साथ अपने विभागों की रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करें ताकि जिला स्तर पर प्रभावी रणनीति तैयार की जा सके। बैठक में निगम आयुक्त डॉ पंकज, एसडीएम समालखा अमित कुमार एसडीएम इसराना नवदीप नैन सीईओ डॉ किरण, निगम संयुक्त आयुक्त डॉ संजय, मनी त्यागी, एम डी शुगर मिल संदीप डीएसपी सतीश वत्स, डीएफएससी नीतू , लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता सावित पन्नू, डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी राजेश चौधरी के अलावा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, एचएसएएमबी, एचएसएचडीसी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments