Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


हरियाणा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव की सरगर्मियां हुई तेज

By LALIT SHARMA , in Business , at April 2, 2023 Tags: , , , ,

पानीपत औद्योगिक संगठनो द्वारा एकमत से उद्योगपति विनोद धमीजा के नाम पर लगा सकते है मोहर
श्री भगवान अग्रवाल ने प्रधान पद के लिये अपने नाम की नहीं की घोषणा

BOL PANIPAT : हरियाणा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनावों की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पिछले 5 सालों से सर्वसम्मति से विनोद खंडेलवाल हरियाणा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रधान पद पर कार्य कर रहे हैं। उनका कार्यकाल खत्म होने के बाद उद्योगपति अपने-अपने समर्थकों के साथ बैठक कर रहे है ।
पिछले 5 सालों से हरियाणा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पूर्व प्रधान की टीम संगठन की बैठकों में शामिल नही हुए थे। लेकिन इस बार एक बार फिर से पूर्व प्रधान अपने समर्थक को प्रधान बनाने की कोशिश कर रहे है।
एक निजी होटल में हरियाणा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पैटर्न की बैठक के दौरान विनोद धमीजा को सर्वसम्मति से प्रधान पद का उम्मीदवार चुना गया था।
जबकि दूसरी तरफ श्री भगवान अग्रवाल प्रधान पद के लिये आ रहा है। उद्योगपति विनोद धमीजा मिलनसार ,प्रशासन व राजनीतिक गलियारों में अच्छी पहुंच रखते हैं तो वही श्री भगवान अग्रवाल शांत स्वभाव व मिलनसार उद्योगपतियों में गिनती होती है ।
हरियाणा चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्री के प्रधान पद के चुनाव को लेकर पानीपत औद्योगिक संगठनों के प्रधान व पदाधिकारियों से जब बातचीत हुई तो सभी का एक ही मत है कि प्रधान सर्वसम्मति से चुना जाना चाहिए । पानीपत के सभी प्रसिद्ध उद्योगपतियों ने फिलहाल विनोद धमीजा के नाम पर मुहर लगा दी है।
पानीपत डायर्स एसोसिएशन के प्रधान भीम राणा ने कहा कि यह चुनाव भाईचारे का चुनाव है । सभी उद्योगपति एक परिवार की तरह है । उन्होंने कहा कि पिछले दिनों एक बैठक में विनोद धमीजा को सर्वसम्मति से प्रधान पद का उम्मीदवार चुना गया था। भीम राणा ने कहा कि इस बार चेंबर का अध्यक्ष वही होना चाहिए जिसकी खुद की इंडस्ट्री के साथ इंडस्ट्री की जानकारी हो। उन्होंने उद्योगपति विनोद धमीजा के बारे में बोलते हुए कहा कि मिलनसार व अच्छे राजनीतिक तालुकात रखते हैं एक बेहतर प्रधान हो सकते हैं । वही श्री जय भगवान अग्रवाल का भी प्रधान पद का नाम आने पर भीम ने कहा कि सभी को सर्वसम्मति से प्रधान चुनना चाहिए । पानीपत एक्सपोर्ट एसोसिएशन के प्रधान ललित गोयल ने कहा कि विनोद धमीजा एक अच्छे उम्मीदवार है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मीटिंग के दौरान मोहनलाल गर्ग ने समर्थन दिया था। ललित गोयल ने कहा कि बैठक के दौरान मोहनलाल गर्ग की मौजूदगी में पंचायत ने फैसला लेते हुए सभी ने एक मत से विनोद धमीजा को प्रधान पद का उम्मीदवार चुना था।

प्रसिद्ध उद्योगपति रामनिवास गुप्ता ने कहा कि यह ऐसा कोई मंच नहीं है जिस पर कोई चुनाव हो सभी को मिलजुल कर फैसला लेना चाहिए ।उन्होंने कहा कि प्रधान पद का वह व्यक्ति चुना जाना चाहिए जो सभी तरह से योग्य और सभी को साथ लेकर चलने वाला होना चाहिए। रामनिवास गुप्ता ने कहा कि हम सभी ने योग्यता के आधार पर विनोद धमीजा का नाम प्रधान पद के लिए चुना था। जिस पर सभी की सहमति बनी थी।
उद्योगपति सतीश गोयल ने कहा कि व्यापारिक संगठन होने के नाते सभी का आपस में प्रेम बहुत अधिक है ।उन्होंने कहा कि निजी होटल में एक बैठक हुई थी उस बैठक में चेंबर के 10 पदाधिकारी व पांच संरक्षक ने सर्वसम्मति से विनोद धमीजा को प्रधान पद के उम्मीदवार के लिए चुना था ।
वही पानीपत के प्रसिद्ध उद्योगपति सुरेश तायल ने कहा कि चुनाव एक प्रक्रिया है जो होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विनोद खंडेलवाल पिछले 5 सालों से प्रधान पद पर है। तायल ने कहा कि पैटर्न की मीटिंग के दौरान सभी की सहमति के अनुसार विनोद धमीजा जो सामाजिक तौर मिलनसार राजनीतिक तालुकात रखते हैं उन्हें प्रधान पद का उम्मीदवार बनाया गया था। उन्होंने कहा कि सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है अगर कोई चुनाव लड़ना चाहता है तो उसे आगे आना चाहिए ।लेकिन यह भाईचारे का चुनाव है ।इसलिये सर्वसम्मति से प्रधान पद प्रधान चुना जाना चाहिए।

वही उद्योगपति श्री भगवान अग्रवाल जिनका प्रधान पद के उम्मीदवारों के रूप में नाम आ रहा है और प्रीतम सचदेवा उनके समर्थन में भी माने जा रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि 5 अप्रैल को आम सभा की बैठक होनी निश्चित हुई है। जिसके बाद सारी तस्वीर साफ हो पाएगी। उनका कहना है कि जब तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं होती तब तक सभी प्रकार के ही कयास लगाए जाते हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अभी मेने प्रधान पद की उम्मीदवारी के लिए कोई घोषणा नहीं की है ।श्री जय भगवान अग्रवाल ने कहा कि व्यापारिक संगठन में सर्वसम्मति से जो फैसले होते हैं सबसे बेहतर होते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी का प्रयास रहेगा सर्वसम्मति से एक नाम पर मोहर लगकर प्रधान बनाया जाएगा।
बहरहाल यह बात तो तय है हरियाणा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री को नया प्रधान व नई टीम जरूर मिलेगी इसलिए नए प्रधान पर जिम्मेदारी अधिक होने के साथ उद्योगपतियों को उनसे काफी उम्मीदें भी रहेंगी।इसलिये नया प्रधान कितना उद्योगपतियो की उम्मीदों पर खरा उतरते हैं यह तो प्रधान चुनने के बाद ही मालूम होगा।

Comments