“क्या प्लास्टिक बेन होना चाहिए” और “शहरीकरण के कारण प्रदूषण” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया
BOL PANIPAT : आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीकॉम अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ” निबंध प्रतियोगिता “का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विषय “क्या प्लास्टिक बेन होना चाहिए” और “शहरीकरण के कारण प्रदूषण” था। प्रतियोगिता में 13 विद्यार्थियों ने बढ़–चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने किया, उन्होंने बच्चों के इस प्रदर्शन की सराहना की तथा उन्हें अपना आशीर्वाद दिया ।वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर सुनित शर्मा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं तथा उन्हें भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में कामयाब होने में सहायक हैं इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सिमरन बरेजा तथा दीपांशी ,द्वितीय स्थान पूजा तथा जतिन, व सूरज तथा रितिक चौहान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता का कुशल संचालन प्रोफेसर विनीता रिहानी ने किया।

Comments