सबको मतदान में ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लेना चाहिए : डॉ. हितेश चंद शर्मा
BOL PANIPAT , 16 मई। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया एवं अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. पंकज यादव के मार्गदर्शन में तय चार्ट के अनुसार जिले में लोगों को 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए जागरूकता आभियान के तहत कैंपेनर डॉ. हितेश चंद शर्मा ने 12 मई से खेल स्टेडियम में वोकाथन खिलाडिय़ों से मतदान इंटरेक्शन, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में ,आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यामिक विद्यालय में स्वीप प्लान कार्यक्रम के तहत पेंटिग, वोटिंग सॉन्ग कंपोजिंग, नुक्कड़ नाटक, डिबेट, स्पीच, फिल्म प्रसारण, बैग्स पर आकर्षक मतदान स्लोगन युक्त स्टिकर्स द्वारा सभी मतदाताओं, अभिभावकों, माता पिता, सम्बंधी को वोट डालने का संदेश दिया गया।
शिक्षाविद् डा हितेश चंद शर्मा ने बताया कि इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य लोगों को मतदान के प्रति ज्यादा से ज्यादा जागरूक करना है। हम सबको मतदान में ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लेना चाहिए। इस अवसर पर प्राध्यापक मंजीत कौशिक, मंजू गुप्ता, रितिका, मनीषा शर्मा, नीरज भाटिया, पल्लवी, कशिश, प्राची शर्मा, आशीष, अमृतपाल आदि मौजूद रहे।

Comments