Friday, July 17, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य कॉलेज में कानूनी जागरूकता विषय हुआ विस्तार व्याख्यान का आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 6, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 6 अप्रैल 2023, आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कानूनी जागरूकता प्रकोष्ठ व महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में कानूनी जागरूकता विषय पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन करवाया गया। इस व्याख्यान में बतौर मुख्य वक्ता एडवोकेट नेहा गुप्ता ने शिरकत की, महाविद्यालय प्रांगण में पहुंचने पर डॉ.अनुराधा सिंह ने मुख्य वक्ता का पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया।

एडवोकेट नेहा गुप्ता ने अपने वक्तव्य में सभी को सेक्सुअल हरासमेंट, दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा, गिरफ्तार व्यक्ति के अधिकारों, महिला प्रताड़ना के साथ-साथ अन्य कई कानूनों व अधिकारों के बारे विद्यार्थियों को अवगत करवाया। उन्होंने उपभोक्ता न्यायालय, लेबर कोर्ट, फैमिली कोर्ट के साथ-साथ न्यायालय की प्रक्रियाओं के बारे में भी समझाया। उन्होंने कहा कि हमें अपने अधिकारों को लेकर घबराना नहीं चाहिए, बल्कि न्यायालय की मदद लेनी चाहिए।

उन्होंने विद्यार्थियों को लॉ कॉलेज में दाखिला लेने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया, उन्होंने बताया कि किस तरह से हम कानून की पढ़ाई करके आमजन की मदद कर सकते हैं, उन्होंने कहा कि हमें हर समय चौकन्ना रहकर नियमों कानूनों की पालना करनी चाहिए।

डॉ.अनुराधा सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में जागरूकता आती है। हमें अपने कानूनी अधिकारों के बारे ज्ञान होना बहुत जरूरी है, साथ ही हमें अपने कर्तव्यों का भी सही तरीके से निर्वहन करना चाहिए। इस अवसर पर डॉ.मीनल तालस सहित अन्य कॉलेज स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

Comments