Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


पूर्व सरपंच से मांगी 5 लाख की रंगदारी। 

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 21, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : छाजपुर कला गांव के पूर्व सरपंच के द्वारा जेल से रंगदारी मांगे जाने की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते हुए गांव छाजपुर कला के पूर्व सरपंच राजेश गोस्वामी ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर बाद उनके मोबाइल फोन पर कॉल करके एक व्यक्ति ने उनसे 5 लाख रुपए देने की डिमांड की । न देने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा है। पूर्व सरपंच राजेश गोस्वामी बताया कि कॉल करने वाले ने खुद का नाम कप्तान बताया और कहा कि वह करनाल जेल से बोल रहा है और उसे 5 लाख रुपए चाहिए। बातचीत के दौरान कॉल करने वाले युवक ने कहा कि उसे पता है कि वह पूर्व सरपंच है और उसकी खल बिनोले की दुकान है और वह खुद दुकान पर बैठता है।फोन करने वाले युवक ने उसे कहा कि प्यार से देता है या तुझे जलसा दिखाऊं। जल्दी बता प्रशासन घूम रहा है मुझे फोन रखना है।
युवक द्वारा इस तरह फोन पर बात करने के पश्चात पूर्व सरपंच व उसका परिवार दहशत में है और उसने पुलिस को मामले की शिकायत दी है। पूर्व सरपंच द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments