Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


नकली पुलिसकर्मी गिरफ्तार. आरोपी के पास काले शीशे लगी स्वीफट कार से धारदार चाकू व पी केप बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 3, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 3 मार्च 2022, नकली पुलिसकर्मी गिरफ्तार, आरोपी के पास काले शीशे लगी स्वीफट कार से धारदार चाकू व पी केप बरामद। थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने जानकारी देते हुए बताया की बुधवार साय थाना इसराना पुलिस की टीम ने एक नकली पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान जयदीप पुत्र राजेश निवासी बांध पानीपत के रूप में हुई। आरोपी काले शीशे लगी स्वीफट कार में सवार था पुलिस टीम ने शक के आधार पर कार को रूकवाया तो उसने अपने आप को यूपी पुलिस का कर्मचारी बताते हुए आई कार्ड दिखाया। पुलिस टीम ने शक होने पर कार के कागजात मांगे तो आरोपी ने अपना आधार कार्ड दिखाया। आधार कार्ड व आई कार्ड का मिलान करने पर अलग-अलग नाम पते व फोटो मिले। कार की तलाशी लेने पर एक पी केप व एक धारदार स्टील का चाकु कवर सहित बरामद हुआ। आरोपी जयदीप को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना इसराना में भा.द.स की धारा 419,420 व मोटर व्हीकल एक्ट 181,184,192/3 व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा कर कार को भी इंम्पाउंड किया गया।

प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया गहनता से पुछताछ करने के लिए आरोपी जयदीप को आज पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। पुलिस द्वारा साथ ही आरोपी के रिकार्ड की भी गहनता से जांच की जा रही है।

थाना इसराना पुलिस की एक टीम बुधवार साय गश्त के दौरान इसराना में परढाणा मोड़ पर मौजूद थी। पुलिस टीम को इसी दौरान गोहाना की और से एक स्वीफट कार विपरीत दिशा में आती दिखाई दी। कार के शीशों गहरे काले रंग के थे। शक के आधार पर पुलिस टीम ने कार को रूकवाकर ड्राइवर को नीचे उतरने के लिए कहा तो वह हड़बड़ा कर खुदा को यूपी पुलिस का कर्मचारी बताने लगा और यूपी पुलिस का आई कार्ड दिखाया। पुलिस टीम ने गाड़ी के कागजात मांगे तो युवक ने आधार कार्ड दिखाया। दोनो का मिलान करने पर नाम, पते व फोटो अलग-अलग मिलें। आई कार्ड में सिपाही राजेश पुत्र ओमवीर निवासी ऊमरी मथूरा यूपी वही आधार कार्ड में जयदीप पुत्र रोजश निवासी बांध का पता अंकित मिला। आधार कार्ड पर अंकित नाम पता व फोटो आरोपी की असली पहचान मिली। कार की तलाशी लेने पर पुलिस टीम को कार से एक स्टील का धारदार चाकु कवर सहित व यूपी पुलिस की पी केप बरामद हुई।

Comments