Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


यूजीसी कानून के विरोध में 25 जनवरी को राजपूत धर्मशाला पानीपत में सर्व समाज की बैठक आयोजित की जाएगी : सतपाल राणा

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at January 22, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व सर्वजातीय पंचायत पानीपत के अध्यक्ष सतपाल राणा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा है कि यूजीसी काले कानून के विरोध में 25 जनवरी दिन रविवार को राजपूत धर्मशाला पानीपत में सर्व समाज की एक बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें पानीपत जिले के सभी सामाजिक व धार्मिक संगठन इकट्ठा होकर के केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश सरकार के खिलाफ एक बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। राणा ने कहा है कि केंद्र सरकार ने यूजीसी कानून पास करके देश व प्रदेश में रह रहे स्वर्ण समाज को धोखा दिया है क्योंकि यह समाज 95% बीजेपी का कोर वोट बैंक रहा है मोदी सरकार ने  स्वर्ण  समाज को नीचा दिखाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी है क्योंकि इस काले कानून से हमारे बच्चों के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है राणा ने कहा है कि पहले तो इन लोगों ने हिंदू और मुसलमान को लड़ा करके अपनी राजनीतिक रोटियां से की अब यहां लोग हिंदू को हिंदू से लड़ने का पाप कर रहे हैं देश के 36 बिरादरी इनको कभी माफ नहीं करेगी क्योंकि इस काले कानून से कॉलेज यूनिवर्सिटी और स्कूलों में जो छात्र सभी समाजों के आपस में बैठकर के प्यार और भाईचारे से पढ़ते थे उनमें खटास पैदा होगी और समाज को बांटने का कार्य करेगी इस कानून से किसी पर भी झूठे आरोप लगा करके चाहे वह यूनिवर्सिटी कुलपति हो या स्कूल का प्रिंसिपल जो की  स्वर्ण समाज से आता है उसके लिए जो ओबीसी और एससी की कमेटी बनेगी वह अपने दुश्मनियां निकालने का काम करेगी राणा ने कहा है कि स्वर्ण समाज बनिया ब्राह्मण राजपूत पंजाबी या कोई और अन्य समाज जो की स्वर्ण जाति से संबंध रखता है उसके लिए इस सरकार ने गड्ढे खोदने का कार्य किया है और इस बनने वाली कमेटी की मार्फत स्कूली छात्र छात्राएं प्रिंसिपल जो कि  स्वर्ण समाज से आएंगे उनके लिए भेदभाव का कार्य करेगी और इस काले कानून के मार्फत बगैर किसी जांच के सीधा मुकदमा दर्ज होने का प्रावधान है और 3 साल की सजा का भी प्रावधान है राणा ने कहा है कि यह लड़ाई स्वर्ण समाज की न होकर के सभी समाजों की है और ऐसी सरकार को आने वाले चुनाव में मजा चखाना होगा जो कि अपने आपसी भाईचारे को खराब करने का कार्य कर रही है

Comments