मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपनी फसल का ब्यौरा दर्ज करवाना सुनिश्चित करें किसान।
BOL PANIPAT , 22 सितम्बर। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक वजीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों के लिए प्रदेश सरकार की ओर से मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल शनिवार 24 सितम्बर तक खोल दिया गया है। उन्होंने सभी किसानों से अपील की कि वे उक्त पोर्टल पर अपनी फसल का ब्यौरा दर्ज करवाना सुनिश्चित करें।

Comments