Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से ध्यान और योग का अभ्यास करवाया।

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at June 17, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : (17 जून) सैक्टर 24 शिव मन्दिर पार्क योग कक्षा की ओर से त्रिदिवसीय निशुल्क योग शिविर के दूसरे दिन आज सुबह आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से योग शिक्षक सागर तागरा ने ध्यान और योग का अभ्यास करवाया। उन्होंने बताया कि यदि हम प्रतिदिन अपने जीवन में योग और ध्यान को स्थान दें तो हमें कभी भी अस्वस्थ नहीं होंगे और हम मानसिक और शारीरिक रूप से हमेशा फिट रहेंगे। जीवन में अनुशासन बहुत जरूरी है जो व्यक्ति जीवन में अनुशासन ला सकता है केवल वहीं स्वस्थ रह सकता है। योग शिविर में लगभग 100 लोगों ने भाग लिया और अपने को स्वस्थ रखने के टिप्स भी जाने। इस अवसर पर सुरेश जिन्दल, शिवजी राम गर्ग, किरन धुन, रूचि गर्ग, रेणू गर्ग, सन्तोष, राजबीर, रंजीत कौर, दिलजीत बतरा, चन्दर जुनेजा, भावना जुनेजा, जितेन्द्र जुनेजा आदि उपस्थित रहे।

Comments