Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जरूरतमंद परिवारों के लिए भोजन/ वस्त्र और अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया ।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 27, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग के टैगोर समिति और एल्यूमिनी संगठन द्वारा गौशाला समिति जीटी रोड ,पानीपत में जरूरतमंद परिवारों के लिए भोजन, वस्त्र और अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया । प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने सराहना करते हुए कहा कि दान देने से संस्कारों में वृद्धि होती है। हमारे शास्त्रों के अनुसार भी दान का अपना एक महत्व होता है बच्चों में अच्छे संस्कार उत्पन्न होते हैं । विभागाध्यक्षा डॉक्टर नीलम ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों में हमेशा आगे रहना चाहिए ,इससे परोपकार की भावना जागृत होती है ।जरूरतमंदों की सहायता करने से मन प्रसन्न रहता है ।इस अवसर पर विभाग से डॉ नीलम, डॉ. निधि मल्होत्रा, डॉ. स्वाती, डॉ. नेहा, डॉ. मधु शर्मा ,डॉ. विनय वाधवा,  प्रो. सोनल, प्रो. रेखा शर्मा , प्रो. प्रिया, प्रो. मजली, प्रो. मंजू , प्रो. मंजू चंद, प्रो. मीना और टैगोर सोसाइटी और एल्यूमिनी संगठन के विद्यार्थी उपस्थित रहे

Comments