Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


बड़े भाई पर हमला कर हत्या करने मामले में महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 6, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 06 मई : थाना मतलौडा पुलिस ने कवि गांव में जमीन के विवाद में बड़े भाई पर हमला कर हत्या करने मामले में मंगलवार को एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी कवि गांव निवासी महाबीर, सत्यनारायण तथा बलिंद्र मृतक मोहनलाल के भाई है और आरोपी महिला गीता भाभी है।

थाना मतलौडा प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि थाना मतलौडा में कवि गांव निवासी केला देवी पत्नी मोहन लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 30 अप्रैल को सुबह करीब 8 बजे वह उसका पति मोहनलाल और बेटा केहर सिंह गांव में मकान/प्लाट में गए थे। तभी महाबीर, बलिंद्र, सत्यनारायण, तीनों की पत्नी, इनके बेटे विशाल और यश मिलकर उन्हें गाली गलौच करनी शुरू कर दी। उनके मकान की दिवार गिराने लगे। आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो सभी ने मिलकर ईंट, पत्थर और लाठी डंडों से हमला कर दिया। महाबीर ने उसके पति के सिर पर लोहा रॉड और बलिंद्र ने केहर सिंह के सिर पर लठ मारा। सत्यनारायण और इनकी पत्नियों ने उसको लाठी से पीटा। वे बचाव करते हुए पीछे हटने लगे तभी विशाल और यश ने डंडो से हमला कर दिया। महाबीर और सतबीर ने लठ और रॉड से हमला कर चोट मारी। पति मोहन लाल बेहोश होकर गिर गया। आस पड़ोस के लोग बीच बचाव कर उनको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने पति मोहन लाल और बेटे केहर सिंह को इलाज के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। थाना मतलौडा में केला देवी की शिकायत पर बीएनएस की धारा 115(2), 190, 191(3), 351(3) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच और आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि 4 मई को रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान मोहनलाल ने दम तोड़ दिया था। थाना में दर्ज मामले में बीएनएस की धारा 103(1) इजाद की गई थी। मतलौडा पुलिस ने नामजद आरोपी महाबीर, सत्यनारायण, बलिंद्र और गीता को मंगलवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पूछताछ में उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी महाबीर ने पुलिस को बताया वह छह भाई थे। उसके बड़े से छोटे भाई बलवान की वर्ष 2011 में बीमारी से मौत हो गई थी। उसका सबसे बड़े भाई मोहन लाल के साथ मकान व प्लाट की जमीन के बटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। 30 अप्रैल को वह भाई बलिंद्र और सत्यनारायण मिलकर प्लाट की दिवार गिराने लगे। तभी बड़े भाई मोहन लाल, उसके बेटे केहर सिंह और भाभी केला देवी ने मिलकर एतराज जताया तो उनके साथ झगड़ा हो गया था। झगड़े में उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उन तीनों पर ईंट, लाठी, डंडो से हमला कर चोट मारी थी।
आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक डंडा बरामद कर पुलिस ने बुधवार को महिला सहित चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी गीता को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया और आरोपी महाबीर, सत्यनारायण व बलिंद्र को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त लाठी, डंडे बरामद करने का प्रयास करेगी।

Comments


Leave a Reply