अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 16 मई 2023, पानीपत, सीआईए थ्री की टीम ने समालखा में गढ़ी छाजू मोड़ पर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मुरसलीन पुत्र नफीस निवासी रामडा शामली यूपी के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम सोमवार को गश्त के दौरान समालखा में बस अड्डे के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक कोर्ट की और से पैदल- पैदल भापरा की तरफ आ रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत गढ़ी छाजू मोड़ पर पहुंचकर आने जाने वाले संदिग्ध युवको पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात संदिग्ध किस्म का एक युवक कोर्ट की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया। पास आने पर युवक पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान मुरसलीन पुत्र नफीस निवासी रामडा शामली यूपी के रूप में बताई। तलाशी लेने पर आरोपी की पहनी हुई पेंट की जेब से एक अवैध देसी पिस्तौल 315 बोर बरामद हुआ। देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो वह अनलोड मिला।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसको उक्त देसी पिस्तौल करीब एक महीना पहले यमुना घाट पर पड़ा मिला था। वह देसी पिस्तौल को उठाकर घर ले गया। आरोपी को हथियार रखने का शौक था। वह दोस्तों में रौब दिखाने के लिए उक्त देसी पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा। आरोपी के कब्जे से बरामद अवैध देसी पिस्तौल को कब्जा पुलिस में लेकर थाना समालखा में मुकदमा दर्ज कर पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने आरोपी मुरसलीन को मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया

Comments