Friday, July 31, 2026
Newspaper and Magzine


जी.डी. गोयंका में हर्षोउल्लास से मनाया गया ‘गुरु पर्व’

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 15, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : जी. डी गोयंका पब्लिक स्कूल में आज ‘गुरु पर्व’ के उपलक्ष्य में उत्सव का आयोजन किया गया । जिसमें शिक्षक वर्ग ने बच्चों को भाषण के माध्यम से गुरु जी की जीवनी के बारे में बताया । सभी शिक्षक वर्ग ने ‘गुरु वाणी’ का पाठ किया । पाठ करते समय सभी बच्चे व शिक्षक बड़े मंत्रमुग्ध व श्रद्धा भाव से पाठ करते हुए नजर आए ।

प्री-नर्सरी से कक्षा दूसरी तक के विद्यार्थियों को गुरुद्वारा भी लेकर गए, वहां कैसे बैठना है, कैसे प्रसाद ग्रहण करना है, यह सब बातें बच्चों को बताई गई ।

चेयरमैन अतुल जैन ने बच्चों को ‘गुरु पर्व’ की बधाई दी । डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनको त्योहारों के महत्व के बारे में बताया । विद्यालय की प्रधानाचार्या श्री रेणुका अनेजा ने बच्चो को हार्दिक बधाई देते हुए उनको भारत की एकता में अनेकता की महता को बताया और बताया की हमें सभी पर्व को श्रदा भाव से मनाना चाहिए । इस अवसर पर वाइस चेयरमैन युवराज जैन, सी.ए कमल किशोर, एडवाइजर मुस्कान जैन, बलराम शर्मा, शिक्षक गण व विद्यार्थी गण मौजूद रहे ।

Comments