Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


  एसेंशियल इंग्लिश विषय पर वर्कशॉप का आयोजन किया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 6, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.पीजी महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग के द्वारा एक वर्कशॉप का इनॉग्रल कार्यक्रम कराया गया जिसका विषय एसेंशियल इंग्लिश रहा। इस प्रकार की वर्कशॉप तथा अन्य कोर्सेज अंग्रेजी विभाग द्वारा प्रतिवर्ष कराए जाते हैं। वर्कशॉप का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों के अंग्रेजी भाषा के मूलभूत ज्ञान को बढ़ाना है। ताकि वे अपने अंग्रेजी भाषण स्किल को मजबूत बना सके तथा भविष्य में आने वाले रोजगार संबंधित अवसरों के लिए सक्षम हो सके। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया जिसमें प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग, उपप्राचार्या डॉ. शशि प्रभा, कॉमर्स विभाग के अध्यक्ष डॉ सुमित शर्मा, अंग्रेजी विभागाध्यक्षा डॉ. नीलम तथा विभाग के अन्य सदस्य मौजूद रहे | इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर अजय कुमार गर्ग ने कहा कि महाविद्यालय में कक्षा विषय वस्तु केंद्रित शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को रोजगार कौशल भी सिखाया जा रहे हैं ताकि भविष्य में उनके लिए रोजगार पाना सुगम हो सके। उन्होंने विद्यार्थियों में सीखने की रुचि और उत्साह की भी सराहना की। इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग अध्यक्ष डॉ नीलम ने विद्यार्थियों से कहा कि आज अंग्रेजी भाषा व्यवसाय की भाषा बन चुकी है उन्होंने कहा कि रोजगार के क्षेत्र में अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना बहुत जरूरी है इसके व्यावसायिक महत्व को ध्यान में रखते हुए हम विद्यार्थियों में अंग्रेजी भाषा से संबंधित कमियों को समय-समय पर वर्कशॉप तथा अन्य गतिविधियों के द्वारा दूर करने की कोशिश करते हैं। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रोफेसर रेखा शर्मा ने किया। कार्यक्रम के अंत में कोर्स कोआर्डिनेटर प्रिया बरेजा ने सभी का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में डॉ. मधु शर्मा , डॉ. विनय वाधवा, डॉ. निधि मल्होत्रा, डॉ. स्वाति पूनिया, डॉ. नेहा पूनिया,  सोनल,  प्रिया बरेजा ,प्रिया सदाना और राहुल भी मौजूद रहे।

Comments