Thursday, November 5, 2026
Newspaper and Magzine


जुआ खेलने वालो को पकडा. 3 लाख 20 हजार रुपये बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 5, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 5 नवम्बर। पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण आईपीएस के मार्गदर्शन मे एवीटी टीम द्वारा जुआ खेलने वालो के खिलाफ अनुमति लेकर की कार्यवाही. एवीटी की टीम द्वारा मुखबर की सुचना पर जुआ खेलने वाले आठ आरोपियो को किया गिरफ्तार. जिनकी पहचान मनोज उर्फ मोनू पुत्र हरिश लाल धीगडा वासी हुडडा सैक्टर 11 पानीपत, कशीश पुत्र भीमसैन कालडा वासी गीता कॉलोनी पानीपत, दीपक पुत्र जुगलकिशोर वासी गीता कालोनी पानीपत, जयप्रकाश पुत्र देवीदयाल वासी घरौडा करनाल, नितेश पुत्र विनोद कुमार वासी नेता जी कालौनी पानीपत, संजीव पुत्र ईशवर पानू वासी घरौडा जिला करनाल, विनोद पुत्र धर्मबीर वासी गांव डाहर पानीपत व अशोक पुत्र लालचन्द छाबडा वासी वार्ड 11 पानीपत के रुप मे हुई है.
आरोपियो से मोका से 52 पत्ते ताश व 3,20,000 रूपये बरामद होने पर गिरफ्तार करके नियम अनुसार कार्यवाही की गई।
एवीटी टीम को गश्त के दोरान मुखबर से सूचना मिली कि अशोक पुत्र लालचन्द छाबडा वासी वार्ड 11 पानीपत सहित अपने मकान मे रकम दाव पर लगाकर ताश द्वारा जुआ खेल रहे है जिनको मौका पर 8 नौजवान व्यक्ति ताश द्वारा रकम दाव पर लगाकर जुआ खेलते हुए काबू करके नाम पते पूछे तो पहले ने अपना नाम मनोज उर्फ मोनू पुत्र हरिश लाल धीगडा वासी हुडडा सैक्टर 11 पानीपत, दूसरे ने अपना नाम कशीश पुत्र भीमसैन कालडा वासी गीता कॉलोनी पानीपत, तीसरे ने अपना नाम दीपक पुत्र जुगलकिशोर वासी गीता कालोनी पानीपत, चौथे ने अपना नाम जयप्रकाश पुत्र देवीदयाल वासी घरौडा करनाल, पाचवे ने अपना नाम नितेश पुत्र विनोद कुमार वासी नेता जी कालौनी पानीपत, छठे ने अपना नाम संजीव पुत्र ईशवर पानू वासी घरौडा जिला करनाल, सातवे ने अपना नाम विनोद पुत्र धर्मबीर वासी गांव डाहर पानीपत व आठवे ने अपना अशोक पुत्र लालचन्द छाबडा वासी वार्ड 11 पानीपत बतलाया सभी व्यक्तियो की तलाशी ली व पडे ताश व रूपयो की गिनती की जिसमे 52 पत्ते ताश व 3,20,000 रूपये मिले। थाना चादनी बाग मे अभियोग अकित किया गया।

Comments


Leave a Reply