Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करवाएं: डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE Elections , at October 11, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 11 अक्तूबर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) सुशील सारवान ने लघु सचिवालय के चतुर्थ तल पर एनआईसी में पंचायत चुनाव को लेकर सभी रिर्टनिंग अधिकारियों और बीडीपीओज की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर जो प्रशिक्षण उन्हें दिया जा रहा है, उन बातों को भली भांति सीखकर जाएं। चुनाव आयोग की ओर से उपलब्ध करवाई गई पुस्तिका में जो दिशानिर्देश दिए गए हैं उनकी पालना सुनिश्चित करवाएं। मंगलवार को बाद दोपहर सभी आरओ व एआरओ को बीडीपीओ कार्यालय में ट्रेनिंग दी गई। इसी कड़ी में बुधवार को इनकी अंतिम रिहर्सल उक्त कार्यालय में ही होगी। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक चौधरी, डीडीपीओ सुमित चौधरी और सम्बंधित बीडीपीओ सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Comments