Thursday, May 14, 2026
Newspaper and Magzine


5 अगस्त तक करवाएं इ.के.वाई.सी.अपडेट

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 23, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 23 जुलाई। जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं, उपभोक्ता मामले नियन्त्रक अधिकारी नीतु ने जानकारी देते हुए बताया कि पानीपत जिला के सभी बी.पी.एल. व ए.ए.वाई. श्रेणी के कार्ड धारकों का 5 अगस्त 2025 तक प्रत्येक बी.पी.एल. व ए.ए.वाई. राशन कार्ड मे दर्ज सभी सदस्यों का इ.के.वाई.सी. अपडेट/वैरीफिकेशन का कार्य पूर्ण किया जाना है।

उन्होंने बताया कि यह कार्य कार्ड धारक द्वारा स्वंय मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से फेसियल ई. के.वाई.सी. द्वारा किया जाना है। इस कार्य के लिए अब कार्ड धारक को राशन डिपो पर जाने की आवश्यक्ता नहीं है। बी.पी.एल. व ए.ए. वाई राशन कार्ड धारक अपने मोबाईल के गूगल प्ले स्टोर से मेरा ई. के. वाई.सी. मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करे तथा ई. के. वाई.सी. पर कलिक करके अपडेट करें।

Comments