ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत
BOL PANIPAT : 21 साल की एक युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती ईयर फोन लगाकर रेलवे ट्रैक पार कर रही थी जिसकी वजह से उसको ट्रेन के आने की आवाज़ सुनाई नहीं दी और वो ट्रेन की चपेट में आ गई. युवती अटल सेवा केंद्र पर काम करती थी. सुबह 9 बजे के करीब वो घर से नौकरी के लिए निकली थी.
परिजनों ने बताया कि मोनिका ने बीकॉम कर की थी और वो नौकरी के पैसों से आगे की पढ़ाई कर रही थी. घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. लड़की के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया.

Comments