‘इंटरनेशनल डांस डे’ पर प्रतिभा खोज’ कार्यक्रम में गोयंकन ने किया अद्भुत प्रदर्शन.
BOL PANIPAT : स्थानीय जी. डी गोयनका पब्लिक स्कूल में ‘टैलेंट हंट’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर नए सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत व संगीत की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया । त्रिक्शा, उदित, मन्नत, वंश ने मनमोहक गीतों की प्रस्तुति दी । तन्वी, दीक्षा, भव्या, सिमरन ने नृत्य प्रस्तुत करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। तुषार ने गिटार पर मनमोहक धुन बजाई और वंश ने रूबिक क्यूब को हल करने की अपनी प्रतिभा को उजागर किया। युगल, मुस्कान, गर्वित गोनिक, प्रिंसी ने भी कविता और भाषण प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विद्यालय की नवनियुक्त अध्यापिका प्रिया,अदिति, शबनम, रेनू, इंदु,अर्चनाने भी गीत और नृत्य की प्रतिभा दर्शाई ।अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्याऋतुसिंह ने ने सभी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाते हुए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति में कोई न कोई उम्र छुपा होता है।विद्यालय का उद्देश्य बच्चों में छिपी प्रतिभा को बाहर निकालना और उसको निखारना है।डायरेक्टर मधु अग्रवाल और चेयरमैन अतुल जैन ने बच्चों को गोयंकन परिवार का सदस्य बनने पर शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम के संचालक विकास भनोट, मीनाक्षी लांबा और सुनीता रही ।

Comments