डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल प्रांगण में विद्यार्थियों को यातायात के नियमों का पालना के संबंध में किया जागरूक.
BOL PANIPAT : डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल प्रांगण में दिनांक 6 मई 2023 को यातायात पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को यातायात के नियमों की पालना हेतु जागरूक किया। ट्रैफिक पुलिस सब इंस्पेक्टर अब्दुल गफ्फार एवं उनके सहयोगी हेड कांस्टेबल महिपाल ने ट्रैफिक नियमों की महत्ता के बारे में बताया और सड़क सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करने के लिए विद्यार्थियों और अध्यापकगण को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन न करने की वजह से या गलत तरीके से वाहन चलाने के कारण अक्सर सड़क हादसों का शिकार होना पड़ता है। यदि हर व्यक्ति यातायात के नियमों का पालन करें तो सड़क दुर्घटनाओं की काफी हद तक समस्या अपने आप ही दूर हो जाती है। प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने इस जागरूक अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को भविष्य के लिए सचेत किया और पुलिस विभाग द्वारा प्रदान किए गए सुरक्षा चक्र के मध्य रहकर अपना कार्य सुचारू रूप से करने के लिए सभी को प्रेरित किया।

Comments