सरकार व भाजपा खड़ी है बाढ़ प्रभावित लोगो के साथ: अर्चना
BOL PANIPAT : 11 जुलाई , प्रशासन बाढ़ प्रभावित लोगो की मदद पूरी संवेदनशीलता व गंभीरता से करे।लोगो को इस प्राकृतिक प्रदत समस्या से शीघ्र से शीघ्र मुक्त कराए। ये शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद अधिकारियों से बातचीत करते हुए कही। डा अर्चना ने कहा की इस प्राकृतिक आपदा से समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जावे ताकि आम जन पुनः अपना जीवन सुचारू रूप से चला सके । आज भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने सनौली में स्थित चतुर्भुज गौशाला का दौरा किया जहां गौशाला मे कई कई फूट पानी भर गया था तथा समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। जिन लोगो ने इस घड़ी में गौ माता का रेस्क्यू किया उनको साधुवाद देकर हौसला बढ़ाया ।
डा अर्चना ने नगला आर तथा नगला पार में भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर हालात का जायजा लिया।
तामशाबाद जहाँ तटबंध टूट गया था का दौरा कर ग्रामीण को आश्वासन दिया की शासन, प्रशासन तथा भाजपा हर वक्त आपके साथ खड़ी है। सरकार हर संभव मदद के लिए जुटी है। भाजपा कार्यकर्ता भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सेवा के कार्यों के लगे है। डा अर्चना गुप्ता ने मौके पर ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बात की तथा स्थिति से अवगत कराया ।दिलचस्प बात ये रही की डा अर्चना गुप्ता ग्रामीणों के साथ पानी में उतर कर खतरे की परवाह ना करते हुए जमीनी जायजा लिया।
डा अर्चना ने अधिकारियों से बातचीत तथा तकनीकी जानकारी भी हासिल की ।किस प्रकार पानी की ठोकरें को बांधा जाए । मिट्टी के कटे लगाकर पत्थर लगाकर ये कट बांध किए जा सकते है।
इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण,भाजपा कार्यकर्ता तथा अधिकारी मौजूद रहे।

Comments