Thursday, June 18, 2026
Newspaper and Magzine


हरियाणा प्रवास के दौरान अपने प्रिय मित्र नवीन भाटिया से मिले शाहनवाज हुसैन

By LALIT SHARMA , in Politics , at March 31, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 31 मार्च, चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात के उपरांत, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन का दिल्ली लौटते समय पानीपत आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटिया ने युवा साथियों के साथ पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
पानीपत पहुंचने पर राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों, विशेषकर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव के मद्देनजर देशवासियों को एकजुट रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और देशहित में आवश्यक कदम उठा रहे हैं।
उन्होंने एलपीजी गैस और पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि देश में इनकी पर्याप्त उपलब्धता है और जल्द ही ऐसी भ्रामक खबरों पर रोक लगाई जाएगी। राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है और नए-नए विकास कार्यों से आम जनता को सुविधाएं मिल रही हैं। आने वाले समय में देश एक नए भारत के रूप में उभरेगा।
इस दौरान उन्होंने राज्यसभा सांसद संजय भाटिया के रूप में मनोनीत होने पर नवीन भाटिया को बधाई भी दी। साथ ही कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने और विकास के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर दक्षिणी शहरी मंडल अध्यक्ष चेतन तनेजा, चांद भाटिया, रोहताश देशवाल, विजय सहगल, ओम प्रकाश माटा, अशोक बांगा, रमेश खुराना, सतीश गंगवानी, हिमांशू वीरमणि, सुमित त्यागी, विक्की कत्याल, संदीप मलिक, संदीप मेहरा, पूर्व पार्षद अशोक छाबड़ा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments