Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


मेरिट के आधार पर हो रही सरकारी नियुक्तियां : हरपाल

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 10, 2024 Tags: , , , , ,

-कामयाबी की बुलंदियों को छू रही विकसित भारत संकल्प यात्रा

-आयुष्मान कार्ड  से गरीबों का हो रहा  मुफ्त इलाज

BOL PANIPAT , 10 जनवरी। पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक महिपाल ढांडा के भाई हरपाल ढांडा ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आसन कलां व गढ़ी सिकंदरपुर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना  प्रशासन का प्राथमिक दायित्व है। विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद का भी यही उद्देश्य है कि ग्रामीणों को उनके गांव में ही योजनाओं की जानकारी दी जाए और पात्र लाभार्थियों को योजनाओ का मौके पर ही लाभ मिले।    

उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि सरकार जीवन सुरक्षा बीमा योजना के तहत मात्र 20 रुपये में व्यक्ति का दो लाख रुपये का बीमा किया जाता है हमें उसका लाभ लेना चाहिए। जीवन ज्योति सुरक्षा बीमा योजना के तहत मात्र 426 रुपये में पांच लाख रुपये तक का बीमा हो  रहा है। इन योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को लेना चाहिए। उन्होंने कहा की एक लाख 80 हजार से तीन लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवार भी मात्र 1500 रुपये वार्षिक जमा करवाकर आयुष्मान चिरायु योजना का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने विकसित भारत बनाने के संकल्प की शपथ भी ग्रामीणों को दिलाई और विभिन्न उत्कृष्ट विद्यार्थियों, गणमान्य लोगों को सम्मानित भी किया।
उन्होंने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल के नेतृत्व में आमजन तक सरकार की नीतियों का लाभ पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहने पाए। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति के अनुसार मौके पर ही पात्रों को लाभ प्रदान किया जा रहा है। ग्रामीणों को कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए स्टालों पर योजनाओं की जानकारी अवश्य लेनी चाहिए। इस कार्यक्रम के तहत अपने परिवारजनों, पड़ोसी और मित्रों को भी इस कार्यक्रम के बारे में सूचित करना चाहिए। यह हमारी सामाजिक जिम्मेदारी भी बनती है।  उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा हरियाणा सरल पोर्टल पर  682 ऑनलाइन सेवाएं चलाई गई हैं, जिनका घर बैठे नागरिक लाभ ले सकते हैं।
इस मौके पर एडीसी वीना हुडा, पानीपत एसडीएम मनदीप, डीडीपीओ सुमित चौधरी, नायब तहसीलदार बलवान मलिक, मुकेश जागलान, आईसीडीएस सुपरवाइजर सुसीला, सामाजिक कार्यकर्ता रंजीता कौशिक, टीबी विभाग के योगेंद्र आर्य, सरपंच जोगिंदर जोगी, पब्लिक हैल्थ के एसडीओ वीरेंद्र,  इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट के एसडीओ सत्यवान कादियान, रघुनाथ तंवर आदि मौजूद रहे।

Comments