Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


श्री सिद्ध शिव मन्दिर एवं शनिधाम द्वारा द्वितीय श्री दुर्गा पूजा एवं विसर्जन महोत्सव आरम्भ.

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at September 26, 2022 Tags: , , ,

कांग्रेस नेता व समाजसेवी वरूण (चिन्टू विज) द्वारा विधिपूर्वक माँ दुर्गा व महामाई ज्वाला जी से लाई गई जोत की स्थापना करके शुभारम्भ किया।

BOL PANIPAT : 26 सितम्बर,  सलारगंज गेट, घेर अराईयां स्थित श्री सिद्ध शिव मन्दिर एवं शनिधाम द्वारा द्वितीय श्री दुर्गा पूजा एवं विसर्जन महोत्सव महामाई ज्वाला जी से लाई गई जोत की विधिपूर्वक स्थापना करके धूमधाम से शुभारम्भ किया गया।
सोमवार को वार्ड 1 स्थित श्री सिद्ध शिव मन्दिर एवं शनिधाम में द्वितीय नौ दिवसीय श्री दुर्गापूजा एवं विसर्जन महोत्सव का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता व समाजसेवी वरूण (चिन्टू विज) द्वारा विधिपूर्वक माँ दुर्गा व महामाई ज्वाला जी से लाई गई जोत की स्थापना करके शुभारम्भ किया। मन्दिर के पुजारी पण्डित उमाशंकर शास्त्री ने विधिपूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ कलश व ध्वज पूजन किया। मुख्य अतिथि वरूण विज ने कहा कि वह पानीपत में केवल शिव मन्दिर सभा ही दुर्गा पूजा विसर्जन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन करती है जो माता ज्वाला से साक्षात जोत लाकर स्थापित की जाती है। इस कार्यक्रम में शामिल होने मात्र से व्यक्ति माता की भक्ति से सरोबार हो जाता है और वह अपने आपको इसलिए भी सौभाग्यशाली मानते हैं कि दोनों वर्षों में माता की सेवा करने का अवसर मुझे प्राप्त हुआ। उन्होंने शिव मन्दिर सभा को और आगे बढ़कर सामाजिक कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व मन्दिर सभा द्वारा माँ दुर्गा की विशाल मूर्ति की शहर में परिक्रमा की गई। इसके पश्चात मन्दिर सभा द्वारा मुख्य अतिथि चिन्टू विज, मन्दिर के पूर्व प्रधान श्री टेकचन्द, पूर्व प्रधान मा. शिव कुमार, सुनील अलंग, रमेश बरेजा, मुनीश सढाना, मिन्टू सचदेवा को माल्यार्पण व महामाई का पटका डालकर व दोशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। प्रधान संजीव गुगलानी ने बताया 4 अक्तूबर को माता दुर्गा जी का विसर्जन समारोह किया जाएगा जिसमें कई झांकियां शामिल होंगीे।  इस अवसर पर प्रधान संजीव गुगलानी, उपप्रधान रोहित ग्रोवर, भोलानाथ, सचिव सोनू भगत, राजकुमार हंस, लाजपत गुम्बर, पवन मुंजाल, राहुल गुप्ता, राधा रानी शर्मा, नीलम, सुमन शर्मा, कुसुम, सुनीता मुंजाल, रिम्पी आदि उपस्थित थे।

Comments