Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


शत प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र को और ज्यादा मजबूत बनाए : एसडीएम अश्वनी मलिक

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 17, 2022 Tags: , , , ,

-सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की भजन मंडलियों ने समालखा नगरपालिका चुनाव में मतदान को लेकर किया मतदाताओं को जागरूक।

BOL PANIPAT /समालखा, 17 जून। एसडीएम समालखा एवं रिटर्निंग अधिकारी अश्वनी मलिक ने मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे आगामी 19 जून को होने वाले नगर पालिका समालखा के आम चुनाव में बढ़ चढकऱ भाग लें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की और ज्यादा मजबूती के लिए मतदाता शत प्रतिशत मतदान करें। उन्होंने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की भजन मंडलियां भी जागरूक कर रही हैं।

       अश्वनी मलिक ने कहा कि समालखा नगरपालिका के 19 जून को होने वाले चुनाव में मतदाता अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने बताया कि जिला में 19 जून (रविवार) को नगरपालिका के अध्यक्ष तथा वार्ड सदस्यों के लिए मतदान होना है। उन्होंने लोगों से अपील है कि प्रत्येक मतदाता मतदान करके प्रजातंत्र को मजबूत बनाएं। बिना प्रलोभन के मतदान करें और शत प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र को और ज्यादा मजबूत बनाएं। मतदाता अपना पहचान पत्र साथ लेकर जाएं। उन्होंने बताया कि मतदान सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा। लोकतंत्र के इस पर्व में मतदाता अवश्य भाग लें। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि चुनाव को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने में प्रशासन का सहयोग भी करें। उन्होंने मतदातओं को जागरूक करने के प्रयास को लेकर सूचना,जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग की टीम का भी हौसला बढ़ाया और उनकी प्रशंसा की। विभाग की टीम ने शुक्रवार को समालखा के कोर्ट काम्प्लेक्स,मॉडल टाऊन और रेलवे स्टेशन परिसर में मतदाताओं को गीतों के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूक किया।

Comments