Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


हरियाणा महिला विकास निगम, पंचकूला बीपीएल लड़कियों व महिलाओं को 8 दिन का देगा ई-रिक्शा का प्रशिक्षण: उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 8, 2024 Tags: , , , , , ,

-10 जुलाई तक आनलाइन तथा आफलाइन आवेदन.
-आवेदक की उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
-आठवीं पास को दी जाएगी वरीयता.

BOL PANIPAT , 8 जुलाई। उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि हरियाणा महिला विकास निगम पंचकूला द्वारा बीपीएल लड़कियों व महिलाओं को 8 दिन ई-रिक्शा का प्रशिक्षण दिया जाऐगा। यह प्रशिक्षण महिलाओं को नि:शुल्क प्रदान किया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए लड़कियो व महिलाओं को योग्यता व पात्रता निर्धारित की गई है। पात्र को 10 जुलाई तक आनलाइन तथा आफ्लाइन आवेदन ईमेल पानीपतएचडब्लयूडीसीऐटदारेटजिमेलडॉटकाम या दस्ती तौर पर संबंधित जिता कार्यालय में आमंत्रित किया जाएगा। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होगा।
हरियाणा महिला विकास निगम की जिला प्रबंधक रोहिता ने बताया कि आवेदन करने वाली महिलाएं एवं लड़कियां हरियाणा की मूल निवासी होनी चाहिए तथा उनकी उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उनकी शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास होनी चाहिए। अच्छी दृष्टिï एवं वैध लर्नर लाइसेन्स धारक होनी चाहिए। गरीबी रेखा से नीचे या फिर जिस परिवार की वार्षिक आय परिवार पहचान पत्र में केवल 1.80 लाख रूपए या इससे कम है उस परिवार की महिलाएं ही आवेदन कर सकती है। अधिक जानकारी के लिए आवेदक महिला विकास निगम के जिला कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है। वे दूरभाष 0180-2656156, 8814056864, 9254702050, 9466202675 पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Comments