Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.महाविद्यालय में नववर्ष 2024 के उपलक्ष्य में हवन यज्ञ का आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at January 1, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 01 जनवरी, 2024 को नववर्ष के पावन उपलक्ष्य पर आई. बी. (पी जी) महाविद्यालय में पूरे विधि-विधान के साथ हवन यज्ञ का आयोजन डॉ. अंजलि, सहायक प्रोफेसर , संस्कृत विभाग के द्वारा किया गया , जिसमें प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग, मैनेजमेंट से युधिष्ठिर मिगलानी , उप-प्राचार्या प्रो. रंजना शर्मा एवं बाकि स्टाफ सदस्यों ने आहुति डाली | महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि नववर्ष पर हवन यज्ञ आयोजित कर मन व वातावरण को शुद्ध किया जाता है | वेदों में कहा गया हैं कि घर की सुख शांति, स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना के लिए हवन करना हिन्दू धर्म में प्रमुख कर्म माना जाता है । उन्होंने स्टाफ सदस्यों को भी प्रेरित करते हुए कहा कि वे छात्र – छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा व खेल के साथ ही अन्य गतिविधियों में भी छात्र – छात्राओं की भागीदारी निश्चित करें | हवन यज्ञ की सम्पूर्ण आहुति के बाद प्रसाद वितरण किया गया | इस अवसर पर स्टाफ के सभी टीचिंग और नॉन-टीचिंग सदस्य उपस्थित रहे ।

Comments