Monday, May 25, 2026
Newspaper and Magzine


74 वर्षीय वृद्धा की हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 12, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 12 मई 2024, थाना औद्योगिक सेक्टर 29 की किशनपुरा चौकी पुलिस ने किशनपुरा में 74 वर्षीय वृद्धा की हत्या करने मामले में आरोपी को शनिवार देर शाम गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सचिन निवासी बदा केसरवा कला शामली यूपी हाल किशनपुरा गली नंबर 2 के रूप में हुई।

किशनपुरा चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर जितेंद्र ने बताया कि पूछताछ के बाद पुलिस ने रविवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

सब इंस्पेक्टर जितेंद्र ने बताया कि थाना औद्योगिक सेक्टर 29 की किशनपुरा चौकी में बिहार के गया जिले के डोलमा गांव निवासी महिला मंजू ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि वह काफी वर्षों से पति अनिल व बच्चों के साथ किशनपुरा में किराए के मकान में रह रही है। उसकी मां चिंता देवी (74) काफी दिनों से उसके पास रह रही है। 10 मई की सुबह करीब 9 बजै पड़ोस में रहने वाली आरती पत्नी सुनील का नरेश व उसकी पत्नी के साथ झगड़ा हो रहा था। आरती उसको घर से बुला कर ले गई। नरेश व उसकी पत्नी उसके साथ भी झगड़ा करने लगे और गली में नीचे गिरा दिया। आसपास के लोगों ने उसको छुड़ाया। वह वापिस अपने घर आ गई। उसकी मां चिंता देवी घर के बाहर गली में ब्रस कर रही थी। नरेश का बेटा सचिन वहा पर आया और घर के बाहर खड़ी रेहड़ी उसकी मां पर पलट दी। उसकी मां चिंता देवी रेहड़ी के नीचे दब गई। मां के पैर, घुटने मुंह व गर्दन पर चोट लगी और दांत टूट गए। वह अपनी मां को इलाज के लिए एएस मित्तल अस्पताल में लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहा से मां को सिविल हस्पताल लेकर गई जहाँ डॉक्टरों ने चेक कर उसकी मां को मृत घोषित कर दिया। मंजू की शिकायत पर थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जांच व आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे। 

Comments