बाइक चोरी के मामले में तीन नाबालिग गिरफ्तार. तीन वारदातों का खुलासा. चोरी की दो बाइक बरामद.
BOL PANIPAT : 30 मई 2022, एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाही करते हुए चोरी की बाइक सहित तीन नाबालिग आरोपियों को काबू करने में कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों से पुछताछ में बाइक चोरी की तीन वारदातों का खुलासा हुआ। चोरी की दो बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने तीनों नाबालिग आरोपियों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया, जहा से उन्हे बाल सुधार गृह मधुबन भेजा गया।
एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया रविवार को सुबह एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान सनोली रोड पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की तीन युवक एक एचएफ डिलक्स बाइक पर सावर होकर सनौली की और से पानीपत की तरफ आ रहे है। उक्त बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत उग्राखेड़ी मोड़ पर पहुंच नाकाबंदी कर वहा से गुजरने वाले सभी वाहनों की गहनता से जांच शुरू कर दी। कुछ समय पश्चात सनौली की और से एक एचएफ डिलक्स बाइक पर तीन युवक सवार होकर आए। पुलिस टीम ने युवकों को नाके पर रोक कर प्रारंम्भिक पुछताछ की तो तीनों की पहचान नाबालिग के रूप में हुई। बाइक के कागजात मांगने पर तीनो बहाने बाजी करने लगे। डिटेन करने पर आरोपियों ने उक्त बाइक दो दिन पहले छोटू राम चौक के नजदीक मोहित स्कूल वाली गली से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना किला में ओमबीर पुत्र धर्म सिंह निवासी बबैल रोड़ नजदीक छोटू राम चैक पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
सब-इंस्पेक्टर संदीप ने बताया आरोपियों को डिटेन करने पर खुलाशा तीनों ने मिलकर भारत नगर से अप्रैल में एक स्पलेंडर बाइक चोरी कर 3 दिन बाद पेट्रोल खत्म होने पर छोटूराम चौक पर लावारिस हालत में छोड़ दी थी। चोरीशुदा उक्त बाइक पुलिस टीम द्वारा बरामद कर कब्जा पुलिस में ली जा चुकी है। थाना किला में रंजीत निवासी घूप सिंह नगर पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। वही दो दिन पहले एक अन्य बाइक थाना किला क्षेत्र के अंतर्गत एक फैक्टरी के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदातों बारे थाना किला व चांदनी बाग में मुकदमें दर्ज है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा बाइक बरामद की गई। सब-इंस्पेक्टर संदीप ने बताया डिटेन करने पर खुलाशा हुआ तीनो नाबालिग आरोपी किसी लालच में नही बल्कि बाइक चलाने का शौक पूरा करने के लिए चोरी किया करते थे।
बाइक चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा हुआ।
- तीनो नाबालिग आरोपियों ने 27 मई की देर शाम छोटू राम चौक के नजदीक मोहित स्कूल वाली गली से एक एचएफ डिलक्स बाइक चोरी की। थाना किला में ओमबीर निवासी बबैल रोड़ नजदीक छोटू राम चौक पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। (बाइक बरामद।)
- तीनो आरोपियों ने मिलकर 14 अप्रैल को भारत नगर में एक फैक्टरी के बाहर से स्पलेंडर बाइक चोरी कर तीन दिन बाद पैट्रोल खत्म होने पर छोटूराम चौक के पास लावारिस हालत में छोड़ दी। थाना किला में रंजीत निवासी घूप सिंह नगर पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। (बाइक बरामद की जा चुकी है।)
- तीनों आरोपियों में से एक आरोपी ने दो दिन पहले थाना चांदनी बाग क्षेत्र के अंतर्गत फैक्टरी के बाहर से एक बाइक चोरी की। थाना चांदनी बाग में दीपक पुत्र दयानंद निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। (बाइक बरामद।)

Comments