Sunday, May 17, 2026
Newspaper and Magzine


हेमंत लखीना को सर्म्वसम्मति से प्रधान श्री सनातन धर्म महाबीर दल वार्ड नं. 9 का प्रधान चुना 

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at May 17, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : श्री सनातन धर्म महाबीर दल वार्ड नं. 9 सनौली रोड के प्रधान पद के चुनाव हुए जिसमें सर्वसम्मति से हेमंत लखीना को दोबारा से 3 साल के लिए सर्म्वसम्मति से प्रधान चुन लिया गया। बैठक की शुरूआत हनुमान चालीसा के साथ हुई। कैशियर अशोक चुघ और महेश जुनेजा ने पिछले वर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। सर्वप्रथम पिछली कार्यकारिणी एवं प्रधान ने अपना इस्तीफा दिया। वेद सेठी और महेश जुनेजा ने हेमंत लखीना का नाम प्रधान पद के लिए रखा। जिसका सभी ने हाथ उठाकर और जयकारों के साथ अनुमोदन किया तथा इस प्रकार हेमंत लखीना को लगातार तीसरी बार प्रधान पद के लिए चुन लिया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रधान हेमंत लखीना ने कहा कि मंदिर में जो विकास कार्य चल रहे हैं वह भरसक प्रयास करेंगे कि इन्हें और गति देकर जल्द से जल्द पूरा करवायेंगे। आज मीटिंग में संत लाल जुनेजा, अशोक चुघ, तुलसी दास वधवा, महेश जुनेजा, महिन्द्र जुनेजा, वेद सेठी, पंकज ढींगड़ा, श्रवण लखीना, जवाहर डुडेजा, कमल रामदेव, किशोर जुनेजा, अमित जुनेजा, चंद्र रेवड़ी, कोमल शर्मा, राकेश आहुजा, अशोक जुनेजा, रविन्द्र गांधी, विनोद चुघ, तुलसी दास बांगा, प्रवीण गिरधर, तरूण नारंग, अरूण पसरीचा, चंद्र जुनेजा, पंकज सेठी, गगन अरोड़ा, अजय बतरा आदि उपस्थित थे।

Comments


Leave a Reply