Monday, May 25, 2026
Newspaper and Magzine


पंजाब नैशनल बैंक जिला अग्रणी कार्यालय द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया : तुला राम

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at October 1, 2023

-5 स्थानों पर श्रमदान कर मनाया  स्वच्छता  ही सेवा अभियान : तुला राम

BOL PANIPAT : पंजाब नैशनल बैंक जिला अग्रणी कार्यलय व ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान , आरसेटी ने संयुक्त रूप से मिलकर  1 अक्टूबर 2023  को स्वच्छता  ही सेवा अभियान के तहत पानीपत में 5 स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया। जिसमे जिला अग्रणी प्रबंधक तुला राम जी ने जानकारी देता हुए बताया की  पंजाब नैशनल बैंक जिला अग्रणी कार्यालय द्वारा वार्ड नंबर 9 के सेक्टर 11 , वार्ड नंबर 10 के सुखदेव नगर , गांव मछरौली  व ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान , आरसेटी  द्वारा गांव सिवाह में सरकारी पशु हस्पताल के सामने ओर चौटाला रोड पर  आरसेटी संस्थान के सामने सफाई करवाई गयी व खुद भी पूरी टीम के साथ श्रमदान किया जिस में पंजाब नैशनल बैंक के सहायक महाप्रबंधक रवि संकर ठाकुर ने खुद सफाई अभियान में शामिल होकर श्रमदान किया और साथ में जिला अग्रणी प्रबंधक तुला राम , आरसेटी निदेशक नीरज मंडल , सहायक अनिल मलिक ,सहायक राजकुमार कादियान , जसमेर , सेवा , रामेस्वर, पंचायत सिमिति के मेंबर बिजेन्दर कादियान व लगभग अन्य 50 व्यक्तियों ने मिलकर स्वच्छता  ही सेवा अभियान को सफल बनाया।  
संस्थान के निदेशक नीरज मंडल ने स्वच्छता  ही सेवा अभियान के तहत सभी से आव्हान किया की प्रतिदिन एक घंटा श्रमदान करे और नारा देते हुए सभी को प्रतिज्ञा दिलवाई की  ” मन में रखे  एक ही सपना स्वच्छ भारत हो अपना “
 सहायक महाप्रबंधक रवि संकर ठाकुर ने श्रमदान के बाद  कविता के माध्यम से  स्वच्छता अभियान को लेकर संदेश दिया की

मैं नहीं तू , तू नहीं मैं
सदा ही करते , तू तू मैं मैं

करो कभी , कोई अच्छा काम
बढ़ाई जो , देश का नाम

देश की धरोहर पर हैं सबका अधिकार
 फिर क्यों है इसकी सफाई से इनकार

नहीं है कोई बहुत बड़ा उपकार
बस करना है जीवन में बदलाव

शहर को मानकर घर अपना
निर्मल स्वच्छ है उसे भी रखना

कूड़ेदान में फेंको कूड़ा
 हर जगह ना फेंको पुडा

थूकने  को नहीं है धरती मैया
बदलो अपनी आदत भैया

न करो किसी पड़ोसी का इंतजार
देश है सबका बढ़ाओ स्वच्छता अभियान

Comments