Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


आई बी (पी जी) कॉलेज की  कार्यकारिणी का चुनाव : धरमबीर बत्रा को प्रधान चुना गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 12, 2022 Tags: , , , , ,

आई. बी. (एल.) भ्रातृ एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा चलाये जा रहे एक पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज व एक सी बी एस ई विद्यालय की प्रबंधन समितियों के चुनाव सोसाइटी कार्यालय में सम्पन्न हुए, जिसकी अध्यक्षता सोसाइटी के प्रधान धरमबीर बत्रा द्वारा की गई ! कॉलेज की गवर्निंग बॉडी के चुनावों में पर्यवेक्षक के रूप में डॉ जी.पी.दुबे, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी एवं दिलबाग सिंह, डायरेक्टर जनरल हायर एजुकेशन , पंचकुला ऑफिस से उपस्थित रहे  ! दोनों चुनावों में  आई. बी. (एल.) भ्रातृ एजुकेशनल सोसाइटी के सदस्यों ने हिस्सा लिया जैसा कि दोनों संस्थाओं की प्रबंधन समिति के चुनाव सोसाइटी के सदस्यों में से ही किया जाना होता है !

 सर्वप्रथम आई बी ( पी जी ) कॉलेज की  कार्यकारिणी का चुनाव हुआ जिसमें सर्वसम्मति से धरमबीर बत्रा को प्रधान , बलराम नंदवाणी  को उप प्रधान ,  लक्ष्मी नारायण मिगलानी को सचिव व मयंक मल्होत्रा को कोषाध्यक्ष चुना गया , प्रधानाचार्य डा अजय गर्ग  ने निर्वाचन अधिकारी कि भूमिका निभाई ! तत पश्चात् सी बी एस ई बोर्ड से मान्यता प्राप्त आई बी पब्लिक स्कूल की  कार्यकारिणी का चुनाव हुआ जिसमें सर्वसम्मति से धरमबीर बत्रा को प्रधान ,  बलराम नंदवानी को उप प्रधान ,  युधिष्ठिर मिगलानी को प्रबंधक ,  विपुल नागपाल को सचिव व अशोक मिगलानी को कोषाध्यक्ष चुना गया, प्रधानाचार्या जयश्री गर्ग ने निर्वाचन अधिकारी की भूमिका निभाई ! दोनों प्रधानाचार्यों ने  नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का अभिनंदन किया !

चुनाव पश्चात नव निर्वाचित प्रधान धरमबीर बत्रा ने आशा जताई कि नव निर्वाचित प्रबंधन समितियों की देखरेख में दोनों शिक्षण संस्थान नई ऊंचाइयों को छुएंगे !

Comments