Sunday, May 31, 2026
Newspaper and Magzine


कभी भी गलत काम में किसी भागीदारी का हिस्सा नहीं बनेंगे और ना ही किसी के साथ कुछ भी गलत होने देंगे आई.बी.पीजी महाविद्यालय के विद्यार्थी 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at December 9, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.पीजी महाविद्यालय में आज दिनांक 9 दिसंबर 2022 को एनसीसी और शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा कॉलेज प्रांगण में “एंटी करप्शन डे” पर एन.सी.सी कैडेट्स और अन्य विद्यार्थियों को एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट राजेश कुमार के द्वारा शपथ दिलवाई गई। शपथ में उन्होंने यह कहा कि हम सभी कभी भी गलत काम में किसी भागीदारी का हिस्सा नहीं बनेंगे और ना ही किसी के साथ कुछ भी गलत होने देंगे। एंटी करप्शन डे का मुख्य  उद्देश्य भ्रष्टाचार के बारे में लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना है। उप प्राचार्य प्रोफेसर पीके नरूला ने कहा कि दुनिया भर में 9 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है भ्रष्टाचार एक दीमक की तरह है जो हमारे समाज, हमारे अर्थव्यवस्था और पूरे देश को खोखला कर रहा है यह समाज और देश के विकास में बड़ी बाधा है। हमें किसी को भी भ्रष्टाचार में भागीदारी नहीं बनना है और ना ही किसी को बनने देना है। इस आयोजन को सफल बनाने में प्रोफेसर नीतू और प्रोफेसर रितु ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर 12 हरियाणा एनसीसी बटालियन, सोनीपत से पी.आई. स्टाफ भी मौजूद रहे।

Comments