Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


10 लाख 49 हजार रूपए की साइबर ठगी मामले में ठगों को सिम कार्ड बेचने वाले आरोपी को नांगलोई दिल्ली से गिरफ्तार किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 6, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 06 नवबंर 2025, 10 लाख 49 हजार रूपए की साइबर ठगी मामले में ठगों को सिम कार्ड बेचने वाले आरोपी को नांगलोई दिल्ली से गिरफ्तार किया. आरोपी पीओएस एजेंट के रूप में काम करता है, भोले भाले लोगों की आईडी पर उनकी बिना जानकारी के दो सिम एक्टिवेट कर एक साइबर ठगों को बेच देता था

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने 10 लाख 49 हजार रूपए की साइबर ठगी मामले में ठगों को सिम कार्ड बेचने वाले आरोपी को नांगलोई दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दिल्ली के सुलतानपुर के सुलेमान नगर निवासी योगेश के रूप में हुई है।

थाना साइबर क्राइम प्रभारी सब इंस्पेक्टर अजय ने बताया कि थाना साइबर क्राइम में अंसल निवासी नरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके मोबाइल नंबर पर फरवरी 2025 में अज्ञात अलग-अलग नंबरों से भ्रमित करने वाले कॉल आए थे। उसने मैक्स लाईफ से पहले ही एक पॉलिसी करवा रखी है। फोन करने वाले अज्ञात व्यक्तियों ने झांसे में लेकर उसकी तीन और पॉलिसी करवा दी। उससे कहा गया की आपके द्वारा जमा करवाया गया प्रीमियम रिफंड किया जाएगा। इस प्रकार झांसे में लेकर उससे 10 लाख 49 हजार 976 रूपए की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर करवा ली। धोखाधड़ी कर साबइर ठगों ने उससे उक्त राशि की ठगी कर ली। थाना साइबर क्राइम में नरेश की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर अजय ने बताया कि पुलिस टीम ने मामले में विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर जांच करते हुए जिन अज्ञात नंबरों से कॉल आई थी उनको जांचा। पुलिस टीम ने यहा से मिले इनपुट के आधार पर उक्त सिम कार्ड जारी करने वाले पीओएस एजेंट को 4 नवंबर मंगलवार को दिल्ली के नांगलोई से हिरासत में लिया। पूछताछ में पीओएस एजेंट योगश ने साइबर ठगों को उक्त सिम बेचने बारे स्वीकारा।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह सिम होल्डर की जानकारी के बिना दो सिम कार्ड जारी कर एक सिम साइबर ठगों 1500 से 2000 रूपए में बेच देता था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 मोबाइल फोन व सील पैक्ड 6 सिम कार्ड बरामद किए। आरोपी को बुधवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ साइबर ठगों के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments