सांसद ने लोकसभा में उठाया रेलवे ई-टिकटिंग का मुद्दा
BOL PANIPAT , 25 मार्च। सांसद संजय भाटिया ने पानीपत जक्शन रेलवे स्टेशन व करनाल लोकसभा क्षेत्र में आने वाले रेलवे स्टेशनों पर स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) मशीनों के बारे में प्रश्न उठाया। इस पर केन्द्रीय रेल मंत्री अश्वीन वेष्णव ने जवाब देते हुए कहा कि वर्तमान में पानीपत जक्शन में तीन, समालखा रेलवे स्टेशन पर एक और करनाल रेलवे स्टेशन पर तीन स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन स्थापित की गई है। इसी कड़ी में यात्रियों की सुविधा के लिए तथा उन्हें जागरूक करने के लिए जागरूकता बैनर लगाए गए हैं और सुविधा डेस्क स्थापित किए गए हैं जिन्हें रेलवे कर्मचारियों द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त केन्द्रीय मंत्री ने अपने जवाब में कहा कि इसी कड़ी में रेलवे द्वारा तीन सुविधा प्रदाता जिनमें से दो करनाल और एक की पानीपत जक्शन पर नियुक्ति की गई है ताकि इन स्थानों पर यात्रियों को एटीएम के जरिए टिकटों को वितरित करने के बारे में शिक्षित किया जा सके। इसके अतिरिक्त सांसद ने लोकसभा में केन्द्रीय रेल मंत्री से पानीपत से चण्डीगढ़ के बीच 160 कि0 मी0 प्रति घण्टा चलने वाली ट्रेन के बारे में पूछा तो केन्द्रीय मंत्री ने अपने जवाब में कहा कि अभी ऐसा कोई प्लान नही है जो इस गति से पानीपत और चण्डीगढ़ के बीच ट्रेन चलाई जा सके।

Comments