Wednesday, January 21, 2026
Newspaper and Magzine


टूटे हुए हरिद्वार रोड की मंगलवार तक मरम्मत नहीं हुई तो शहर के समाजसेवी व संगठन डलवाएंगे सडक़ पर मिट्टी व रोड़े: राकेश चुघ

By LALIT SHARMA , in Politics , at July 17, 2022 Tags: , , , , ,

-आप के जिला संगठन मंत्री एवं समाजसेवी राकेश चुघ व अन्य समाज सेवियों ने किया टूटे हुए हाईवे का दौरा

पानीपत,17 जुलाई। आप के जिला संगठन मंत्री एवं प्रमुख समाजसेवी राकेश चुघ और कई अन्य समाज सेवियों ने रविवार को गांव उग्राखेड़ी के पास करीब एक किमी के एरिया में टूटे हुए हरिद्वार हाईवे का दौरा किया। राकेश चुघ ने कहा कि भाजपा सरकार व जिला प्रशासन को कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले टूटी हुई सडक़ की मरम्मत करवानी चाहिये थी पर कांवडिय़ों की कोई सुध नहीं ली गई। जबकि पानीपत के साथ लगते यूपी में कांवडिय़ों की सेवा के लिये सरकार द्वारा सभी बंदोबस्त किये गये है। सडक़ पर भरे पानी व गड्ढों के बीच से होकर कांविडय़ां कैसे गुजरेंगे, इससे प्रशासन बेखबर है। वहीं राकेश चुघ ने मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि जिला प्रशासन ने मंगलवार तक टूटी हुई इस सडक़ की मरम्मत करने का आश्वासन दिया है और यदि जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार तक टूटे हुए हाईवे की यहां पर मरम्मत नहीं करवाई तो पानीपत शहर के समाजसेवी व सामाजिक संगठन मिलकर इस टूटी हुई सडक़ की मिट्टी व रोड़े आदि डलवा करके मरम्मत करवाएगे ताकि हरिद्वार से गंगा जल लेकर आने वाले कांवडिय़ों को कोई परेशानी न आये।

वहीं राकेश चुघ ने आरोप लगाया कि भाजपा का फरीदाबाद में तीन दिवसीय चिंतन शिविर चल रहा है पर भाजपा नेताओं को चिंतन करने की बजाये कम से कम यहां पर आकर देखना चाहिये कि सडक़ की हालात क्या है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष दशहरा पर्व पर पानीपत शहर की कई सडक़ों पर बने गड्ढों के चलते हनुमान स्वरूपों को गड्ढों के बीच से होकर चलना पड़ा था और अब गांव उग्राखेड़ी के पास हरिद्वार रोड पर भरे पानी व गड्ढों के बीच से होकर मजबूरन भोले के भक्तों को गुजरना पड़ रहा है। राकेश चुघ ने आरोप लगाया कि राम के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा सरकार को कम से कम कांवडियों के लिये तो सडक़ की मरम्मत करवानी चाहिये थी। जबकि पानीपत के साथ लगते यूपी में कांवडियों के लिये योगी सरकार ने सभी सुविधाएं मुहैया करवाई हुई है और वहां पर सडक़ों में यहां की तरह गड्ढें नहीं है।

राकेश चुघ ने कहा कि पानीपत के विकास के लिये सैकड़ों करोड़ रूपए आये पर वे रूपये कहा पर गये, यह किसी को कुछ मालूम नहीं है। यदि पानीपत के विकास के लिये आये हुए रूपयों की किसी निष्पक्ष एजेंसी से जांच करवाई जाये तो एक बड़ा घोटाला सामने आयेगा। इस मौके पर अशोक सलूजा, जोनी चावला, दीपक बगा व राजकुमार आदि मौजूद रहे।

Comments