इग्नू ने शुरू की अनुप्रयुक्त हिंदी में स्नातक उपाधि: डा धर्मपाल
BOL PANIPAT , 7 मार्च। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डा धर्मंपाल ने जानकारी देते हुए बताया की इग्नू ने अनुप्रयुक्त हिंदी में स्नातक उपाधि (एप्लाइड हिंदी) की शुरुआत की है इस कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विद्यार्थियों को हिंदी की उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा के साथ साथ उन्हें कौशल युक्त अनुप्रयुक्त हिंदी एवं अन्य बहु अनुशासनिक विषयों से परिचित एवं दक्ष कराना है इस कायज़्क्रम से हिंदी के छात्रों को आज की आवश्यकता के अनुरूप रोजगार के विविध नए अवसरों को उपलब्ध कराना है इस कार्यक्रम में हिंदी के परम्परागत अध्ययन के साथ साथ अनुवाद, समाचार पत्र और फीचर लेखन, गणित और ई-कॉमर्स जैसे कौशल केंद्रित पाठ्यक्रमों से कौशल विकास पर अधिक बल दिया गया है।
उन्होंने बताया कि इग्नू और एन.एस.डी.सी.-एम.ओ.यू. के अनुसार एनएसडीसी जहाँ भी संभव होगा कौशल वृद्धि पाठ्यक्रम/इंटर्नशिप/अप्रेंटिसशिप उपलब्ध कराया जाएगा कार्यक्रम की अवधि 03 वर्ष (न्यूनतम) और 06 वर्ष (अधिकतम) होगी इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार मल्टीपल एंट्री तथा एग्जिट का प्रावधान भी रहेगा इस कार्यक्रम में दाखिला लेने के लिए 12वीं पास होना अनिवार्य है इस कार्यक्रम की कुल फीस रू13500/- जोकि रू 4500/- प्रति वर्ष देने होंगे आप इग्नू की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटइग्नूडॉटएसीडॉटइन पर जाकर दाखिला ले सकते है दाखिला लेने की अंतिम तिथि 10 मार्च है।

Comments