Sunday, May 17, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध असला सप्लायर को यूपी की मुजफ्फरनगर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर की पूछताछ 

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 17, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 17 मई : सीआईए टू पुलिस की टीम अवैध असला सप्लायर को शनिवार को यूपी की मुजफ्फरनगर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। आरोपी रईस निवासी राजीव कॉलोनी अन्य आपराधिक मामले में यूपी की मुजफ्फरनगर जेल में बंद था।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम ने बीती 31 मार्च को बरसत रोड पर गौशाला के नजदीक आरोपी कप्तान नगर हाल कलंदर चौक निवासी फारूख उर्फ काला को एक देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया था उसको अवैध हथियार रखने का शौक है। आरोपी ने शौक पूरा करने के लिए देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद राजीव कॉलोनी निवासी अपने दोस्त रईस से 15 हजार रूपए में खरीदने बारे स्वीकारा था। आरोपी फारूख के खिलाफ थाना तहसील कैंप में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जहां से उसे जेल भेजने के बाद अवैध असला सप्लायर की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि आरोपी रईस को बीते अप्रैल माह में यूपी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। आरोपी यूपी की मुजफ्फरनगर जेल में बंद था। सीआईए टू पुलिस शनिवार को आरोपी रहिश को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई। पूछताछ में आरोपी ने रईस ने अपने साथी आरोपी फारूख उर्फ काला को एक देसी पिस्तौल व एक जिंदा रौंद 15 हजार रूपए में बेचना स्वीकारा। पूछताछ के बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपी रईस को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया।

Comments


Leave a Reply