NCC फेस्ट 2k22 वारियर्स में NCC कैडेट्स ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए अलग – अलग मेडल जीते |
BOL PANIPAT : स्थानीय आई.बी (पीजी) महाविद्यालय के NCC कैडेट्स ने ‘गीता विद्या मंदिर गर्ल्स कॉलेज, सोनीपत में आयोजित NCC फेस्ट 2k22 वारियर्स में हिस्सा लिया | इस फेस्ट में विभिन्न गतिविधियाँ करवाई गई जिसमे आई.बी. (पीजी) महाविद्यालय के NCC कैडेट्स ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए अलग – अलग मेडल जीते | महाविद्यालय के NCC प्रभारी लेफ्टिनेंट राजेश कुमार ने बताया की कैडेट्स आशीष तथा गुलफशा ने पोस्टर मेकिंग में स्वर्ण पदक , कैडेट्स ज्योति तथा मौसम यादव ने स्लोगन लेखन में ब्रांज मेडल जीता | महाविद्यालय के लड़कों की रस्साकस्सी टीम ने सिल्वर तथा लड़कियों की रस्साकस्सी टीम ने ब्रांज मेडल जीतकर महाविद्यालय का मान बढ़ाया |

इसके साथ – साथ NCC की अहम प्रतियोगिता ड्रिल टेस्ट में भी महाविद्यालय के NCC कैडेट्स ने SUO रमन के नेतृत्व में द्वितीय स्थान पर कब्जा जमाया |
कॉलेज पहुँचने पर आई.बी शिक्षण समिति के उपाध्यक्ष बलराम नंदवानी, महासचिव एल. एन मिगलानी, सदस्य युधिष्ठिर मिगलानी तथा प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने विजेता कैडेट्स को सम्मानित किया तथा इस शानदार प्रदर्शन के लिए महाविद्यालय के NCC अधिकारी लेफ्टिनेंट राजेश कुमार के कार्य को सराहा तथा बधाई दी | इस अवसर पर उपप्राचार्या डॉ. मधु शर्मा , प्रो. पी. के नरूला, डॉ. रामेश्वर दास, डॉ. सुनित शर्मा, डॉ. निधान सिंह, प्रो. सुरेंदर देशवाल मौजूद रहे |

Comments