Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


इनसो ने राजकीय महिला कॉलेज मतलौड़ा में छात्राओं के लिए बसें शुरू करने की मांग की

By LALIT SHARMA , in Politics , at April 11, 2022 Tags: , , ,

इनसो ने ट्रैफिक इंचार्ज को दिया ज्ञापन

BOL PANIPAT :- छात्र संगठन इनसो हमेशा शिक्षण संस्थानों में पढने वाले छात्र छात्राओं की हर समस्या को लेकर हमेशा उनके साथ खड़ा दिखाई देता है आज फिर पानीपत के सभी काँलेज शुरु होते ही इनसो दोबारा से एक्टिव मोड़ में नजर आ गया है आज विधार्थी इकाई इनसो राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र जैलदार और इनसो जिला प्रधान बलराज देशवाल ने राजकीय महिला कॉलेज मतलौड़ा की छात्राओं के लिए बसें शुरू करवाने की मांग को लेकर रोङवेज महाप्रबंधक कुलदीप जांगड़ा की अनुपस्थिति में ट्रैफिक इंचार्ज हरवीर मान से मिलकर ज्ञापन सौंपा इनसो छात्र नेताओ ने बताया की राजकीय महिला कालेज में पहले विभिन्न गावों से छात्राओं को कालेज से घर लाने ले जाने के लिए 9 रोड़वेज की बसें चलाई गई थी जिससे छात्राएं समय पर और सुरक्षित कालेज और घर पहुंच जाती थी लेकिन काँलेज बंद होने के कारण इन सभी बसों को बंद कर दिया गया थी लेकिन अब दोबारा से परिक्षा के बाद काँलेज शुरु होने जा रहे है अब बस ना चलने के कारण छात्राएं अपनी पढाई को सुचारू रुप से जारी नहीं कर पाएंगी बसें ना चलने के कारण पढाई में बाधा होगी

इनसो छात्र नेताओं ने बताया की राजकीय महीला काँलेज मतलौड़ा मै पढने के लिए आस पास के लगभग 50 से 60 गांव से लगभग 1300 के करीब छात्राएं आती है बसें ना चलने ने कारण 20% भी छात्राएं काँलेज ।न्हीं पहुच पाई इसलिए बसे ज्लद कल से ही शुरू की जांए ताकि छात्राएँ समय पर काँलेज पहुंच कर अपनी पढ़ाई को सही रूप से जारी रख सके

रोड़वेज महाप्रबंधक ने छात्रों को दिया आश्वासन

इनसो छात्र नेताओं ने रोड़वेज महाप्रबंधक कुलदीप जांगड़ा से फोन पर बात की तो जीएम ने भरोसा दिलाया की आपकी मांग जायज है किसी भी छात्रा को बस की समस्या नहीं आने दि जाएगी कल से ही छात्राओं के लिए बसें चलाई जांएगी इस अवसर पर अमन सैनी, संदीप गुज्जर, प्रमोद खर्ब, राजा नैन, दीपक शर्मा, अंकूश इत्यादि मौजूद थे

Comments