Wednesday, October 7, 2026
Newspaper and Magzine


नमो सेवा अभियान के तहत मतलौडा में गूंजा सामाजिक जागरूकता का संदेश

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 6, 2026 Tags: , , , , ,

पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनजागरूकता का किया आह्वान

BOL PANIPAT , 6 अक्टूबर। हरियाणा के पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय, मतलौडा में ‘नमो सेवा, अनकही कहानियां’ अभियान के तहत आयोजित नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव, जनसेवा, जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़े संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए।

पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि नुक्कड़ नाटक आमजन तक अपनी बात पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। इसके माध्यम से जटिल विषयों को भी सरल, सहज और मनोरंजक तरीके से लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और युवाओं को सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए, क्योंकि युवा पीढ़ी समाज में सकारात्मक बदलाव की महत्वपूर्ण कड़ी है।

उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के बिना किसी भी अभियान को व्यापक स्वरूप देना संभव नहीं है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रेरित किया जा सकता है।

कार्यक्रम में प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने उपस्थित विद्यार्थियों और नागरिकों का ध्यान आकर्षित किया। कलाकारों ने संवाद, अभिनय और प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को सामने रखा तथा दर्शकों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढऩे का संदेश दिया।

पंचायत मंत्री ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि कला और संस्कृति के माध्यम से दिया गया संदेश लोगों के मन पर गहरा प्रभाव छोड़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सामाजिक विषयों के प्रति जागरूक करें। इस अवसर पर पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, एसडीएम इसराना नवदीप नैन,महाविद्यालय के प्राचार्य, मंडल अध्यक्ष स्टाफ सदस्य, विद्यार्थी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

Comments


Leave a Reply