Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


क्लर्कों के हड़ताल पर जाने की स्थिति में प्रशासन ने अन्य विभागों में कार्यरत कर्मचारियों की लगाई जिम्मेदारी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 15, 2023 Tags: , , , , ,

विभागों में अन्य दिनों की तरह हो रहे सरकारी कार्य: अतिरिक्त उपायुक्त

BOL PANIPAT , 14 जुलाई। उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया के दिशा-निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला सचिवालय के भू-तल पर स्थित एसडीएम कार्यालय में अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्ïडा ने बैठक लेते हुए जानकारी दी की गत दिनों से क्लर्कों की हड़ताल की वजह से रजिस्ट्री, लाईसेंस आदि सीटों का कार्य बाधित होने की वजह से इन सीटों पर कार्य करने के लिए अन्य विभागों से कर्मचारियों को बुलाया गया है। उनको सीटों का काम सौंप दिया गया है। अब किसी भी नागरिक का काम नही रूकेगा। सभी काम सुचारू रूप से किए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने रजिस्ट्री के अलावा अन्य कार्यों के लिए जिला सचिवालय पहुंचे जिले के नागरिकों को उचित जानकारी मुहैया करवाई।
अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्ïडा ने बताया कि क्लर्कों के हड़ताल पर जाने से विभागीय कार्य किसी भी तरह से प्रभावित नहीं हुआ है। अन्य विभागों से आए कर्मचारियों के सहयोग से दैनिक कार्य सुचारू रूप से जारी है।
उन्होंने बताया कि कई अन्य विभागों से कर्मचारियों को बुलाकर उनकी सेवाएं ली जा रही है।
उन्होंने बताया कि आम व्यक्ति जिस विभाग में उसे कार्य करवाना है पहुंचकर अपना कार्य बगैर किसी रूकावट के करवा सकता है। बैठक में एसडीएम वीरेन्द्र कुमार ढुल, सीटीएम राजेश सोनी व अन्य सम्बंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments